ramcharitmanas

कर्नाटक में 70 प्रतिशत से अधिक मतदान

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (20:13 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शनिवार को 5 करोड़ मतदाताओं में से 70 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
 
 
राज्य में वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में 71.45, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 67.8 प्रतिशत और 2008 के विधानसभा चुनाव में 64.68 प्रतिशत वोट पड़े थे। शनिवार को हुए विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत अभी तक के चुनावों प्रतिशत से ज्यादा रहने की उम्मीद है। राज्य में गर्म मौसम को देखते हुए चुनाव आयोग ने मतदान का समय 1 घंटे तक बढ़ाया है। मतों की गणना मंगलवार, 15 मई को की जाएगी।
 
कर्नाटक विधानसभा की 224 में से 222 सीटों के चुनाव में मतदान की सुबह धीमी शुरुआत ने सूरज चढ़ने के साथ-साथ रफ्तार पकड़नी शुरू की और शाम होते-होते अच्छा-खासे वोट पड़ गए। मुख्य निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आकड़ों के अनुसार 12 बजे तक मतदान का प्रतिशत 25-30 के आसपास पहुंच गया। अपराह्न 2 बजे तक यह बढ़कर 45 प्रतिशत पर आ गया और मतदान समापन के 1 घंटा पहले तक मतदान का आंकड़ा 65 प्रतिशत पर पहुंच गया था।
 
पहली बार मतदान कर रहे 18-19 वर्ग के मतदाताओं में वोट डालने के लिए खासा उत्साह देखा गया। राज्य के बहुत से निर्वाचन क्षेत्रों ने महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा रहा। चुनाव में इस बार 15 लाख 42 हजार नए मतदाता शामिल हुए, जो वर्ष 2013 की तुलना दोगुने से ज्यादा हैं।
 
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने कहा कि मोटे तौर पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। हेब्बल निर्वाचन क्षेत्र में लोटेगोल्लाहाल्ली मतदान केंद्र पर गड़बड़ी के कारण यहां दोबारा चुनाव का आदेश दिया गया है। कुल 164 मतदान इकाइयों, 157 नियंत्रण इकाइयों और 470 वीवीपीएटी मशीन में यांत्रिक समस्याएं आईं लेकिन इनको तुरंत बदल दिया गया। इससे मतदान प्रभावित नहीं हुआ। मतदान में कुछ गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं और प्रशासन इसकी जांच करेगा। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख