Daily Horoscope
✕

दक्षिण में भाजपा बचा पाएगी कर्नाटक का किला? येदियुरप्पा सरकार की किस्मत का फैसला आज

Updated: सोमवार, 9 दिसंबर 2019 (08:54 IST)
महाराष्ट्र में सत्ता हाथ से गंवाने के बाद क्या भाजपा कर्नाटक का किला बचा पाएगी इसका फैसला आज होने जा रहा है। कर्नाटक की सियासत में आज का दिन काफी अहम होने जा रहा है। राज्य में 15 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरु हो गई है। राज्य में सत्ता में काबिज येदियुरप्पा सरकार के भविष्य को तय करने वाले इन उपचुनावों के नतीजों पर कर्नाटक से लेकर दिल्ली तक सबकी नजर लगी है। कर्नाटक में 6 महीने पुरानी येदियुरप्पा सरकार का भविष्य क्या होगा यह बहुत कुछ आज आने वाले उपचुनाव के नतीजों पर निर्भर करेगा।जुलाई में कर्नाटक में कांग्रेस –जेडीएस के 17 विधायकों के दलबदल होने के बाद राज्य की 15 सीटों पर उपुचनाव हो रहे है जिसके लिए काउटिंग शुरू हो चुकी है ।
 
अगर कर्नाटक विधानसभा के सियासी समीकरण के बात करे तो 224 सदस्यीय विधानसभा में इस वक्त बीजेपी की सदस्य संख्या 105 है और अगर येदियुरप्पा सरकार को विधानसभा में अपना बहुमत बना कर रखना है तो उसे उपचुनाव की 15 सीटों में से 6 सीटों पर जीत हासिल ही करनी होगी। सरकार के एक निर्दलीय विधायक का पहले से ही सर्मथन मिला हुआ है। वहीं दो सीटों पर उपचुनाव नहीं होने से सदन में येदियुरप्पा सरकार को अपना बहुमत बनाए रखने के लिए 112 के मौजिक नंबर को छूना होगा। 
 
अगर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष की बात करें तो कांग्रेस के विधायकों की संख्या 66 और जेडीएस के विधायकों की संख्या 34 है। अगर दोनों ही पर्टियों के विधायकों की संख्या को मिला दिया जाए तो यह 100 पर पहुंच जाती है। ऐसे में अगर उपचुनाव की 15 सीटों में कांग्रेस और जेडीएस अपने पिछले प्रदर्शन को दौहराती है तो भाजपा के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो सकती है। 
 
अगर उपचुनाव के नतीजे सत्तारुढ़ भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस और जेडीए के पक्ष में जाते है तो कर्नाटक में भाजपा की राह आसान नहीं होने वाली है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी इस बात को अच्छी तरह से जानते है तभी तो नतीजों के आने से पहले उन्होंने मंदिरों में जाकर विशेष पूजा पाठ की है। रविवार को मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भगवान मंजूनाथ के विशेष पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं विपक्ष के नेता और पूर्व पीए एचडी देवगौड़ा उपचुनाव के नतीजों से पहले शिरडी पहुंचकर साईंबाबा का आशीर्वाद लिया।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख