1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kamal Nath promises to set up Backward Classes Commission

MP elections : कमलनाथ का पिछड़े वर्गों के विकास के लिए आयोग गठित करने का वादा

Kamal Nath
Madhya Pradesh Assembly Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव (Pradesh Assembly elections) से पहले प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ (Kamal Nath) ने भोपाल में मंगलवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे पिछड़े वर्गों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना (caste census) कराएगी और उन्हें समान अवसर प्रदान करने के लिए एक आयोग का गठन करेगी।
 
प्रियंका गांधी ने की थी वकालत : मालूम हो कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मप्र में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान जाति जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि देश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के लोगों की सही संख्या जानने के लिए यह कवायद जरूरी है ताकि उन्हें लाभ प्रदान करने के लिए इसके अनुसार नीतियां बनाई जा सकें।
 
मंगलवार को अपने 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे राज्य में पिछड़े वर्ग के परिवारों को समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछड़े वर्गों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए जाति जनगणना कराएगी। पिछड़े वर्गों के समग्र विकास के लिए एक 'समान अवसर आयोग' बनाया जाएगा।
 
इससे पहले इस साल अगस्त में सागर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी घोषणा की थी कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो मध्यप्रदेश में जाति आधारित जनगणना होगी। मप्र की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को चुनाव होंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
कौन हैं मनोज जरांगे पाटिल, क्यों हिंसक हो रहा है मराठा आरक्षण आंदोलन