Hanuman Chalisa
✕

कलराज हिमाचल के राज्यपाल बनाए गए, देवव्रत गुजरात स्थानांतरित

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (18:13 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
 
राष्ट्रपति भवन की सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आचार्य देवव्रत को हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित कर गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है और कलराज मिश्र को उनके स्थान पर हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। आचार्य देवव्रत और मिश्र दोनों की ही नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएगी।
 
मिश्र पिछली मोदी सरकार में अति लघु, लघु एवं मध्यम उपक्रम मंत्री रह चुके हैं। वे 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश की देवरिया सीट से चुने गए थे। इससे पहले वे राज्यसभा के सदस्य और उत्तरप्रदेश विधानसभा के सदस्य तथा राज्य में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।
 
आचार्य देवव्रत ने 12 अगस्त 2015 को हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण किया था। अब वे गुजरात में ओमप्रकाश कोहली का स्थान लेंगे जिनका राज्यपाल के रूप में कार्यकाल सोमवार को पूरा हो रहा है। (वार्ता)

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

‘सरकारी सूखा राहत क्यों नहीं मिली?’ सोशल मीडिया पर वीडियो में सवाल पूछकर नांदेड़ के किसान ने दे दी जान

सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली हाईकोर्ट में बड़ा झटका, फटकार के बाद वापस ली याचिका

बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, दक्षिण में भारी बारिश तो उत्तर भारत में महसूस होने लगी ठंड

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर होगी भर्ती, बोले सीएम डॉ मोहन यादव, 950 से अधिक लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

दिल्ली से लेकर पेरिस तक क्यों सड़कों पर उतर रही है Gen-Z पीढ़ी? क्या कोई पैटर्न है या वैश्विक साजिश?

अगला लेख