Daily Horoscope
✕

कांग्रेस में कुछ तो गड़बड़ है, अब सिंधिया ने दी 'बड़ी' सलाह

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (19:22 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी इन दिनों अपनी ही पार्टी के नेताओं के 'आत्मघाती बयानों' से परेशान हैं। संजय निरुपम, अशोक तंवर और सलमान खुर्शीद के बाद इस सूची में पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी शामिल हो गया है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक जब सिंधिया से खुर्शीद की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने स्पष्ट इंकार करते हुए कहा कि मैं किसी और की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा, लेकिन उन्होंने इसके बाद जो कहा वह कांग्रेस की सेहत के लिए ठीक नहीं है। दरअसल, सिंधिया ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि कांग्रेस को आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।

क्या कहा था खुर्शीद ने : कांग्रेस वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस संघर्ष के दौर से गुजर रही है और उसकी जो वर्तमान स्थिति है, उसमें महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव जीतने की संभावना नहीं है। पार्टी अपना भविष्य तक तय नहीं कर सकती।

खुर्शीद ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी समस्या यही है कि हमारे नेता राहुल गांधी हमें छोड़कर चले गए। उनके जाने के बाद यह एक तरह का खालीपन है। उल्लेखनीय है कि सिंधिया को भी राहुल का करीबी माना जाता है।

इससे पहले संजय निरुपम और कांग्रेस छोड़ चुके हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के ‍अध्यक्ष रहे अशोक तंवर ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी के करीबी नेताओं को किनारे किया जा रहा है।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख