sundarkand
✕

जुनैद हत्याकांड : केंद्र और हरियाणा सरकार से जवाब तलब

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (18:13 IST)
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने हरियाणा के फरीदाबाद में चलती रेलगाड़ी में जुनैद की हत्या के मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर अगले आदेश तक के लिए सोमवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ और न्यायमूर्ति एमएम शांतनगौदर की पीठ ने मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने के अनुरोध पर केंद्र और हरियाणा सरकार से जवाब तलब भी किया।


जुनैद के पिता जलालुद्दीन ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की थी जिसमें कहा गया है कि हरियाणा पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को छोड़कर बाकी 3 आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई हैं। याचिकाकर्ता ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें यह कहते हुए सीबीआई जांच की याचिका खारिज कर दी गई थी कि याचिकाकर्ता के पास यह साबित करने के लिए कोई साक्ष्य नहीं है कि हरियाणा पुलिस की जांच दोषपूर्ण है।

गौरतलब है कि जून 2017 में सीट को लेकर हुए झगड़े में बल्लभगढ़ में जुनैद की हत्या कर दी गई थी। उस वक्त यह कहा गया था कि गोमांस की वजह से उन्मादी भीड़ ने इस वारदात को अंजाम दिया है लेकिन बाद में जांच के बाद इसका खुलासा हुआ कि झगड़े की वजह गोमांस नहीं, सीट थी। (वार्ता) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख