dharma sangrah
✕

जेएनयू : छात्रसंघ चुनाव में यूनाइटेड लेफ्‍ट को सभी पदों पर बढ़त

Updated: रविवार, 16 सितम्बर 2018 (14:05 IST)
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव के परिणामों के लिए जारी मतगणना के बीच केंद्रीय पैनल के सभी पदों पर वामपंथी छात्र संगठनों का गठबंधन ‘यूनाइटेड लेफ्ट’आगे चल रहा है।
 
चुनाव समिति के मुताबिक 5,185 मतों में से 3,281 मतों की गणना के बाद लेफ्ट के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एन साई बालाजी 1,350 मतों से आगे चल रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (एबीवीपी) के उम्मीदवार ललित पांडे 605 मतों के साथ दूसरे स्थान पर और बापसा (बिरसा आंबेडकर फूले स्टूडेंट्स यूनियन) के थल्लापल्ली प्रवीण तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
 
उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के अन्य केंद्रीय पैनल पदों पर यूनाइटेड लेफ्ट अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे है। शनिवार को यहां काफी तमाशा देखने को मिला था जब एबीवीपी ने मतगणना शुरू होने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं होने के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया था और मतगणना को 14 घंटे तक के लिए रोक दिया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 4 बजे रोकी गई मतगणना शाम साढ़े बजे फिर से शुरू हो गई थी जब शिकायत निवारण प्रकोष्ठ से दो शिक्षकों को प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। शुक्रवार को जेएनयू छात्रसंघ के दिलचस्प चुनाव में 67.8 फीसदी मतदान हुआ था जिसे पिछले छ: साल में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। इसमें 5,000 से ज्यादा छात्रों ने मतदान किया।
 
वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) इस बार ‘यूनाइटेड लेफ्ट’ गठबंधन के तहत एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वामपंथी छात्र संगठनों के अलावा एबीवीपी, एनएसयूआई और बापसा के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

VIDEO : जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अंडरगारमेंट में 'सीक्रेट पैकेट' छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा

'वोट देगा अहीर, लैपटॉप लेगा जहीर', सुभाष यदुवंश का अखिलेश यादव पर तंज, लैपटॉप वितरण को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख