ramcharitmanas

कश्मीर समस्या कांग्रेस शासन के पापों का फल

Updated: सोमवार, 22 मई 2017 (10:18 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि कश्मीर की समस्या कांग्रेस शासन के दौरान किए गए पापों का फल है।
 
डॉ. सिंह ने राउंडटेबल मीडिया कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को कश्मीर में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल का 6 दशक पुराना पापों की गठरी विरासत में मिली है और आज जब हम उनके पापों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहे हैं ताकि कश्मीर उबलता रहे। केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि कश्मीर के युवा अलगाववादियों की निंदा करने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। 
 
अलगाववादी नेताओं पर अपने ही लोगों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि ये नेता कश्मीर या जेहाद अथवा स्वतंत्रता की मांग को लेकर विश्वासयोग्य नहीं हैं। यदि वे स्वतंत्रता के प्रति इतने ही ईमानदार हैं तो उन्हें सर्वप्रथम अपने बच्चों को शहीद होने और गुरु गोविंद सिंह की तरह इतिहास में नाम दर्ज कराने जैसे उदाहरण प्रस्तुत करने चाहिए। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख