Hanuman Chalisa

जियो ब्रेन लांच करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : मुकेश अंबानी

गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (17:10 IST)
Jio Brain will launch Artificial Intelligence : जियो ब्रेन जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह जानकारी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 47वीं वार्षिक आम बैठक में शेयर धारकों को संबोधित करते हुए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने दी।

कनेक्टेड इंटेलिजेंस, विश्वस्तरीय इंफ्रा के साथ आएगा। कंपनी एआई एवरीवेयर फॉर एवरीवन' की थीम पर इसे लॉन्च करेगी। बताते चलें कि जियो पूरे एआई को कवर करने वाले उपकरणों और प्लेटफार्मों का एक व्यापक सूट विकसित कर रहा है जिसे 'जियो ब्रेन' कहा जाता है।
ALSO READ: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
अंबानी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि रिलायंस के भीतर जियो ब्रेन को बेहतर बनाकर हम एक शक्तिशाली एआई सेवा प्लेटफॉर्म बनाएंगे। हम जामनगर में गीगावॉट-स्केल एआई-तैयार डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रहे हैं, जो पूरी तरह से रिलायंस की हरित ऊर्जा से संचालित होगा। हमारा लक्ष्य यहीं भारत में दुनिया की सबसे किफायती एआई इंफरेंसिंग बनाना है। इससे भारत में एआई एप्लीकेशन ज्यादा किफायती हो जाएंगे और यह सभी के लिए सुलभ हो जाएगा।
ALSO READ: मुकेश अंबानी ने लगातार चौथे साल नहीं लिया वेतन
इस मौके पर अंबानी ने जियो एआई-क्लाउड वेलकम ऑफर की घोषणा की। इसमें सभी डिजिटल सामग्री और डेटा को सुरक्षित रूप से रखने और एक्सेस करने के लिए 100 जीबी तक का मुफ्त क्लाउड स्टोरेज दिया जाएगा। जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कई नई एआई सेवाओं की घोषणा की। इसमें जियो टीवीओएस, HelloJio, Jio Home IoT सॉल्युशन, JioHome ऐप और Jio Phonecall AI शामिल है।

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस के सरकार से तीखे सवाल, चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

अगला लेख