Hanuman Chalisa

जिग्नेश ने दिया भड़काऊ बयान, एफआईआर दर्ज

शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (11:41 IST)
नई दिल्ली। गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर के खिलाफ भड़काऊ बयान देने के बाद विवाद हो गया है। कर्नाटक में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रैली को बाधित करने के मकसद से लोगों को भड़काने के‍ लिए बयान दिया जिसके चलते जिग्नेश के खिलाफ भाजपा ने एफआईआर दर्ज कराई है।
 
दरअसल, शुक्रवार को जिग्नेश कर्नाटक के चित्रदुर्ग में थे, जहां उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक के युवाओं का सबसे बड़ा रोल यह हो सकता है कि वह 15 अप्रैल को बेंगलुरू में होने वाले भाजपा के कैंपेन में जाए और वहां पर कुर्सियां उछाले, फंक्शन में हंगामा करें और सरकार से पूछे की लोकसभा चुनाव के दौरान जो 2 करोड़ रोजगार का वादा उन्होंने किया था, उसका क्या हुआ? मेवाणी ने कहा कि अगर भाजपा युवाओं को सवाल ना दे पाएं तो युवा उनसे कहें वह हिमालय पर चलें जाएं।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज कराई एफआईआर : मेवाणी के बयान के बाद भाजपा ने इस पर आपत्ति जताई है। भाजपा के चित्रदुर्ग जिले के अध्यक्ष ने मेवाणी के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रावाई की मांग की है। 
 
कर्नाटक भजापा ने मेवाणी के बयान कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी ने एक ट्वीट के जरिए कहा, "कांग्रेस और पाकिस्तान में बहुत ही समानताएं हैं। दोनों देश को तोड़ना चाहते हैं। दोनों राष्ट्रवादी ताकतों के खिलाफ युद्ध का सहारा लेते हैं। दोनों का पीएम मोदी से कोई मुकाबला नहीं हैं।" (एजेंसी)

Show comments

Electric Vehicle से कैसे होगी 50000 से 1 लाख रुपए तक की कमाई, कौनसे हैं बिजनेस आइडियाज, क्या-क्या काम किया जा सकता है

क्या मोदी ने पुतिन को परमाणु हमले से रोका था? पोलैंड के उपविदेश मंत्री का सनसनीखेज दावा

खुशखबर... अब बिना कनेक्शन के भी मिलेगा LPG सिलेंडर, ऑनलाइन होगी डिलीवरी, जानिए क्‍या है प्रोसेस?

तीसरा बच्चा होने पर चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य, नियम पर Supreme Court ने क्या कहा, क्यों बताया गैर जरूरी

Bajaj Chetak और TVS iQube को मिलेगी कड़ी टक्कर, Ather 29 अगस्त को लॉन्च करेगा सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

सभी देखें

One Nation, One Election : एक देश-एक चुनाव पर बड़ा अपडेट, 2029 में साथ हो सकते हैं लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आयुष्मान योजना में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, बिजनौर के 16 अस्पतालों पर कार्रवाई, 6 पर निलंबन की तैयारी

योगी सरकार की टेक्सटाइल नीति से यूपी को मिली नई पहचान, भारत टेक्स-2026 में गूंजा यूपी का विकास मॉडल

मुख्यमंत्री योगी ने 'विश्व युवा कौशल दिवस' के अवसर पर 11 युवाओं को किया सम्मानित

रिकॉर्ड बिजली आपूर्ति से चमका UP, कई राज्यों को पीछे छोड़ा

अगला लेख