Dhanteras
✕

झारखंड में 5 चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, तारीखें घोषित

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (17:49 IST)
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा के चुनाव 5 चरणों में होंगे। 6 नवंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जबकि मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

मुख्‍य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा, चूंकि राज्य नक्सल प्रभावित है, अत: चुनाव 5 चरणों में कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें चरण का मतदान क्रमश: 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को होगा। 13 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख होगी, जबकि चुनाव परिणामों की घोषणा 23 दिसंबर को की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में पिछली बार सत्तारूढ़ भाजपा को 42 सीटें मिली थीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा 19 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। कांग्रेस को 6 एवं अन्य के खाते में 14 सीटें गई थीं। वर्तमान में भाजपा शासित इस राज्य के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास हैं। 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख