Hanuman Chalisa

फ्लाइट में गूंजी किलकारी, विमान कंपनी ने दी लाइफटाइम मुफ्त यात्रा की सौगात

Updated: सोमवार, 19 जून 2017 (12:03 IST)
सऊदी अरब से भारत आ रही जेट एयरवेज की एक उड़ान में बीच रास्ते में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ। करीब 35,000 फीट की ऊंचाई पर विमान में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया. मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
 
जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9W 569 ने शनिवार देर रात 2 बजकर 55 मिनट पर दम्मम से कोच्चि के लिए उड़ान भरी थी। बीच उड़ान में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। चालक दल के सदस्यों ने मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति की घोषणा की और उड़ान को मुंबई की ओर मोड़ दिया।
 
विमान जब अरब सागर के ऊपर था, तब विमान के चालक दल के सदस्यों और केरल जा रही एक नर्स की मदद से महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। विमान मुंबई में उतरा और मां एवं बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। विमान उसके बाद अपने गंतव्य कोच्चि के लिए रवाना हुआ और 90 मिनट की देरी से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर वहां पहुंचा।
 
जेट एयरवेज ने कहा है कि चूंकि उसके विमान में पहली बार किसी बच्चे का जन्म हुआ है, इसलिए इस बच्चे को पूरी जिंदगी किसी भी यात्रा के लिए जेट के विमान में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। (एजेंसी)
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख