dharma sangrah
✕

जेट एयरवेज के 2 विमानों के पंख आपस में रगड़ गए

Updated: सोमवार, 8 मई 2017 (08:30 IST)
नई दिल्ली। उड्डयन सुरक्षा ऐहतियात में रविवार को तब गंभीर चूक हुई, जब जेट एयरवेज के 2 विमानों के पंख रनवे पर इतने नजदीक आ गए कि आपस में रगड़ खा गए। इसके बाद एयरलाइन कंपनी ने पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया।
 
एयरलाइन कंपनी ने एक बयान में कहा कि दोनों विमानों के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। घटना तब हुई जब एक विमान रनवे पर बढ़ रहा था जबकि दूसरा उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।
 
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने जेट एयरवेज के दिल्ली से पटना उड़ान 9डब्ल्यू-730 को दोपहर में 2.48 बजे रनवे 29 पर आगे बढ़ने की अनुमति दी। एटीसी ने इसके बाद दिल्ली से श्रीनगर उड़ान 9डब्ल्यू-603 को दोपहर 2.53 बजे उसी रनवे पर आगे बढ़ने की अनुमति दी।
 
पटना जाने वाली उड़ान में 115 यात्री और चालक दल के 8 सदस्य थे जबकि दिल्ली-श्रीनगर उड़ान में 137 लोग थे जिसमें चालक दल के 8 सदस्य शामिल थे। 2 बजकर 59 मिनट पर पटना जाने वाली उड़ान ने बताया कि दिल्ली-श्रीनगर जाने वाले विमान के पंख उसके विमान से रगड़ गए। 
 
एयरलाइन कंपनी ने कहा कि नियामक अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक कॉकपिट कर्मियों को ड्यूटी से हटा दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जेट एयरवेज के इंजीनियर विमान की जांच कर रहे हैं। बयान में कहा गया कि दोनों विमानों के यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें बाद की उड़ानों में स्थान दिया जाएगा। (भाषा)
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख