ramcharitmanas
✕

जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की रिहाई पर सजा समीक्षा बोर्ड ने फैसला टाला

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (16:31 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के सजा समीक्षा बोर्ड (एसआरबी) ने तिहाड़ जेल में बंद जेसिका लाल हत्याकांड के दोषी मनु शर्मा की रिहाई पर फैसला टाल दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को हुई अपनी बैठक में बोर्ड ने रिहाई से जुड़ी कई अन्य अर्जियों पर भी फैसला टाल दिया। इसमें तंदूर हत्याकांड के दोषी सुशील शर्मा की भी अर्जी शामिल थी।

 
बोर्ड के एक सदस्य ने बताया कि रिहाई की अर्जियों पर फैसला इसलिए टाल दिया गया, क्योंकि इस पर बोर्ड के सदस्यों की राय बंटी हुई थी। दिल्ली के गृहमंत्री की अध्यक्षता वाली समिति में प्रमुख सचिव (गृह), प्रमुख सचिव (विधि), महानिदेशक (जेल), संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), मुख्य परिवीक्षा अधिकारी और एक जिला सदस्य, सदस्य के तौर पर शामिल होते हैं।

 
बीते अप्रैल में बोर्ड की बैठक टाल दी गई थी। जेसिका की बहन सबरीना लाल का एक पत्र सामने आने के बीच बैठक टाली गई थी। सबरीना ने पत्र में तिहाड़ जेल अधिकारियों को बताया था कि उन्हें मनु शर्मा की रिहाई पर कोई ऐतराज नहीं है। साल 1999 में दक्षिण दिल्ली के एक रेस्तरां में मनु शर्मा ने जेसिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। (भाषा) 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

अयोध्या में दिखेगा रोशनी का सागर! दीपोत्सव पर 41 मठ-मंदिर होंगे जगमग, रामपथ की सजावट भी होगी खास

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

अगला लेख