dharma sangrah
✕

जेईई (मेंस) के परीक्षा परिणाम घोषित, 15 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए

Updated: शनिवार, 19 जनवरी 2019 (20:45 IST)
नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) में 15 परीक्षार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
 
जावड़ेकर ने कई ट्वीट करके बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मुख्य) के परिणामों की घोषणा कर दी है।
 
जेईई (मेंस) की अप्रैल-2019 में परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की रैंक निकाली जाएगी और इसके लिए जनवरी तथा अप्रैल 2019 में परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों के एनटीए के दोनों स्कोर में सर्वाधिक स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।
 
मंत्री ने ट्वीट किया, 'रैंकों की घोषणा अप्रैल 2019 की परीक्षा के बाद की जाएगी। पहली बार छात्रों के पास अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका है। यह नरेन्द्र मोदी सरकार की छात्रों के प्रति चिंता और परीक्षा का दबाव कम करने का प्रयास है।' 
 
उन्होंने लिखा, 'डीजी एनटीए ने आठ और 12 जनवरी के बीच आयोजित जेईई मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषण रिकॉर्ड समय में और निर्धारित वक्त से 12 दिन पहले ही कर दी। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से और एनटीए दल के अथक टीम वर्क से यह संभव हुआ। मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं।' दिल्ली में नवनीत जिंदल ने 99.9990830 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख