Hanuman Chalisa

हत्या के आरोपी को माला पहनाने पर विवाद के बाद मोदी के मंत्री ने दी यह सफाई

शनिवार, 7 जुलाई 2018 (21:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा ने रामगढ़ में पीट-पीटकर हत्या के मामले के एक आरोपी को 'शुभकामनाएं' देने का बचाव करते हुए शनिवार को कहा कि त्वरित न्यायालय द्वारा मामले के सभी अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा देना गलत था।
 
 
सिन्हा ने ट्वीट किया कि वे मामले के हर अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने पर बार-बार संदेह व्यक्त करते रहे हैं। उन्हें खुशी है कि रांची उच्च न्यायालय अब त्वरित न्यायालय के फैसले के खिलाफ सुनवाई करेगा। उच्च न्यायालय ने अभियुक्त की सजा पर रोक लगा दी है और उसे जमानत पर रिहा किया है।
 
भाजपा नेता ने कहा कि वे सभी तरह की हिंसा का विरोध करते हैं। लोकतंत्र में कानून सबसे ऊपर है। किसी भी अवैध गतिविधि से कड़ाई से निपटा जाना चाहिए। अभियुक्त जमानत पर रिहा होने के बाद उनके आवास पर आया था और उन्होंने उसे शुभकामनाएं दी। कानून की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए लेकिन जो निर्दोष हैं उन्हें रिहा किया जाना चाहिए।
 
अभियुक्त को निचली अदालत ने अलीमुद्दीन अंसारी नाम के व्यक्ति की गत वर्ष जून में पीट-पीटकर हत्या के मामले में सजा सुनाई थी। (वार्ता)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Corona Alert : 4 साल बाद Covid-19 से मौत, आंध्रप्रदेश में नए मामलों ने बढ़ाई चिंता

गोरखपुर-कुशीनगर के लिए खुशखबरी, CM योगी करेंगे 1,283 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

गन्ना किसानों के हित में योगी सरकार सख्त, घटिया खाद-कीटनाशक देने वाली चीनी मिलों पर होगी बड़ी कार्रवाई

अगला लेख