Hanuman Chalisa
✕

पीट-पीटकर हत्या करने वालों को मोदी के मंत्री ने पहनाई माला, मच गया बवाल

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (15:28 IST)
मोदी सरकार में मंत्री जयंत सिन्‍हा ने झारखंड के रामगढ़ के मॉब लिंचिंग के केस में दोषी ठहराए गए 8 लोगों का स्‍वागत किया और उन्‍हें माला पहनाई। जेल में बंद इन सभी लोगों को मॉब लिंचिंग के केस में कोर्ट से जमानत मिली थी।
 
जमानत मिलने के बाद ये लोग जयंत सिन्हा से मिलने उनके घर गए। यहां जयंत सिन्हा ने दोषियों को माला पहना कर उनका स्वागत किया।
 
बताया जा रहा है कि यह लोग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्‍यक्ष अमरदीप यादव के नेतृत्‍व में जयंत सिन्‍हा के घर गए थे।
 
मामला सामने आने के बाद जयंत सिन्हा विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। विपक्ष ने उन पर सांप्रदायिक तनाव भड़काने का आरोप लगाया है।
 
यूथ कांग्रेस ने एक ट्वीट कर कहा कि देश के 10 राज्यों में शक के आधार पर अभी तक 27 लोगों की हत्या की जा चुकी है और जयंत सिन्हा ऐसा करने वाले आरोपियो के स्वागत में लगे हैं
 
इस पर जयंत सिन्हा ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने पहले ही अपना रुख साफ कर दिया है। दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। मैं एक मंत्री भी हूं और सांसद भी। कानून हाथ में लेने का हक किसी को भी नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल 27 जून को लगभग 100 लोगों की भीड़ ने पशु व्‍यापारी अलीमुद्दीन अंसारी को हजारीबाग जिले के रामगढ़ में दिनदहाड़े पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले में फास्‍ट ट्रैक कोर्ट ने 5 महीने में सुनवाई पूरी करते हुए इस साल 21 मार्च को 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख