sawan somwar

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

Updated: बुधवार, 30 जुलाई 2025 (17:20 IST)
Jaya Bachchan News : राज्यसभा में बुधवार को समाजवादी पार्टी की सदस्य जया बच्चन ने सरकार पर आम लोगों से छल करने का आरोप लगाते हुए मांग की कि उसे पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि जम्मू कश्मीर में सब कुछ सामान्य होने का दावा सरकार ने ही किया था। सपा सदस्य ने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की पत्नियों, बहनों का सिंदूर तो उजड़ गया लेकिन सरकार ने जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा? उच्च सदन में पहलगाम में आतंकवादी हमले के जवाब में भारत के मजबूत, सफल एवं निर्णायक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा में भाग लेते हुए जया ने यह बात कही।
 
जया ने पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा यह अजीब सा लगता है कि आतंकियों ने किस तरह धर्म पूछ कर लोगों को उनके अपनों के सामने मार डाला। सपा सदस्य ने कहा कि पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों की पत्नियों, बहनों का सिंदूर तो उजड़ गया लेकिन सरकार ने जवाबी कार्रवाई का नाम ऑपरेशन सिंदूर क्यों रखा?
ALSO READ: जया बच्चन को क्यों आ जाता है इतना गुस्सा?
उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में शांति होने, सब कुछ सामान्य होने का दावा किया गया था और तब पर्यटक वहां गए थे। लेकिन उन्हें वहां क्या मिला ? मौत...। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम लोगों से छल किया और उसे पीड़ितों से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि अगर वह जम्मू कश्मीर को लेकर बड़े-बड़े दावे नहीं करती तो वहां पर्यटक नहीं जाते और उनकी जान नहीं जाती।
ALSO READ: पीएम मोदी से क्यों निराश हैं पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या?
जया ने कहा कि रक्षा मंत्री ने आत्मनिर्भरता की बात की है लेकिन अगर सरकार 26 लोगों की रक्षा नहीं कर पाई तो इस गोला-बारूद, हथियार बनाने की तैयारी किस काम की है। उन्होंने कहा, मानवता होनी चाहिए, गोला-बारूद से कुछ नहीं होगा। हिंसा से कोई विवाद नहीं सुलझता। विनम्र बनिए और देश के लोगों के मन में विश्वास जगाइए कि आप उनकी रक्षा करेंगे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

नेपाल-तिब्बत में फिर आएगी तबाही? 47 ग्लेशियर झीलों से खतरा, कौनसी झीलें हैं सबसे ज्यादा खतरनाक?

4.9 तीव्रता से आए भूकंप के कारण टूटा ग्लेशियर, क्या आइस-रॉक एवलॉन्च है तबाही की वजह?

LIVE: नेपाल बाढ़ तबाही में कितने देशों के लोग शामिल, कहां गए 750 लोग, क्या फिर आएगा तांडव?

ब्रांडेड डिब्बा, नकली दवा! हर 3 में से 1 भारतीय को मिल रहा है नकली मेडिकल सामान! जानिए किस शहर में है सबसे ज्यादा खतरा

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर बवाल, US संसदीय आयोग ने उठाए सवाल, RSS को बैन करने की मांग

अगला लेख