Hanuman Chalisa
✕

Hagia Sofia trending: तुर्की के ‘हागि‍या सोफि‍या’ पर ट्वीट कि‍या तो लोगों ने ‘जावेद अख्‍तर’ को क्‍या-क्‍या कह डाला!

Updated: सोमवार, 13 जुलाई 2020 (14:46 IST)
हागि‍या सोफि‍या म्‍यूजि‍यम को मस्‍ज‍ि‍द में बदलने के तुर्की राष्‍ट्रपति‍ रजब तैयब अर्दुआन के फैसले का अब दुनि‍याभर में वि‍रोध शुरू हो गया है। पहले तुर्की के जाने-माने और नोबेल सम्‍मानि‍त लेखक ओरहान पामुक के साथ ही वहां के कई उदारवादी नेताओं और शख्‍सि‍यतों ने इस पर ऐतराज जताया था। अब भारत में भी वि‍रोध के स्‍वर सुनाई आ रहे हैं।

शायर और गीतकार जावेद अख्‍तर ने हागि‍या सोफि‍या को लेकर एक ट्वीट किया है।

उन्‍होंने लि‍खा है,

‘राष्‍ट्रीय सौहार्द का प्रतीक हागि‍या सोफि‍या इमारत को मस्‍जि‍द में तब्‍दील करने से पहले तुर्कीश सरकार को वहां स्‍थि‍त कमाल अता तुर्क पाशा की प्रतिमाओं को भी गि‍रा देना चाहिए, जि‍सने तुर्की को सेक्‍यूलरि‍ज्‍म और शांति‍ की राह दि‍खाई थी’

हालांकि‍ कई लोगों ने जावेद अख्‍तर की इस बात से सहमति‍ जताई, लेकिन ज्‍यादातर लोगों ने उन्‍हें ट्रोल कर दि‍या।

मार्केंडेय काटजू ने जावेद अख्‍तर को जवाब देते हुए लि‍खा,

‘हागि‍या सोफि‍या को मस्‍जि‍द में बदलने का अर्दुआन का फैसला लोगों का ध्‍यान भटकाने का एक तरीका है। क्‍योंकि अर्दुआन की लोकप्र‍ियता तुर्की की इकोनॉमी की तरह डूब रही है। मस्‍जिद बनाना सि‍र्फ एक नौटंकी है, जैसे भारत में अयोध्‍या में राम मंदि‍र का नि‍र्माण करना। इससे न बेराजगारी दूर होगी और न ही स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं बेहतर होगी’

ले‍किन इसके साथ ही कई लोगों ने जावेद अख्‍तर को ट्रोल भी कर डाला। एक यूजर नाज ने लि‍खा,
‘आप कौन हैं तुर्की सरकार को यह कहने वाले कि‍ उन्‍हें क्‍या करना चाहिए और क्‍या नहीं। आपने और आपकी सरकार के बाबरी मस्‍जि‍द के साथ क्‍या किया’

यूजर जि‍शान ने कहा, ‘आपको याद है बाबरी मस्‍ज‍ि‍द भी ढहाई गई थी’

एक यूजर अमार ने लि‍खा, ‘मुस्‍ल‍िम मामलों में नाक मत अड़ाओ, आप नास्‍तिक है अपने काम से काम रखो’

दाउद खान ने लि‍खा, ‘हाय रे सेक्‍यूलरि‍ज्‍म, ये दर्द बाबरी के वक्‍त कहां था’

एक यूजर राजेश घडे ने लि‍खा, ‘जब मुस्‍लि‍म आक्रांताओं ने कई मंदि‍र गि‍रा दि‍ए, लेकिन जब हिंदुओं ने राम के जन्‍मस्‍थान पर मंदि‍र बनाया तो रोने लगे, वि‍क्‍ट‍िम कार्ड खेलने लगे’

एक यूजर ने कहा कि ‘इजरायल ने जब एक मस्‍जिद को बार और इवेंट हॉल में बदल दि‍या तो आपको गुस्‍सा क्‍यों नहीं आया’

कुल मि‍लाकर हागि‍या सोफिया पर ट्वीट करना जावेद अख्‍तर को भारी पड़ गया। हालांकि उनकी बात सही थी।

बता दें कि‍ तुर्की के राष्‍ट्रपति‍ रजब तैयब अर्दुआन ने हाल ही में इस्‍तांबुल के सबसे लोकप्र‍िय हागिया सोफि‍या म्‍यूजि‍यम को मस्‍जि‍द में बदलने का फैसला लि‍या है। अब तक यह इमारत वहां सेक्‍यूलरि‍ज्‍म का प्रतीक मानी जाती थी। लेकिन इस फैसले के बाद अब तुर्की को कट्टर इस्‍लामवाद की तरफ बढ़ते देखा जा रहा है।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख