ramcharitmanas

कश्मीर की हकीकत, 29 सालों में 2600 दिन हड़ताल

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (18:13 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में पिछले 29 सालों में हर चौथे दिन हड़ताल रही है। नतीजतन अब वादी-ए-कश्मीर को वादी-ए-हड़ताल भी कहा जाने लगा है। यह आंकड़ा अलगाववादियों के आह्वान पर होने वाली हड़तालों का है। सरकारी कर्फ्यू तथा अन्य मुद्दों पर हुए कश्मीर बंद को इसमें जोड़ा नहीं गया है।
 
कश्मीर में 29 सालों के 10 हजार 585 दिनों में से 2600 दिन हड़तालों की भेंट चढ़ गए। और अगर इन हड़तालों के कारण आर्थिक मोर्चे पर होने वाले नुकसान की बात करें तो अभी तक राज्य की जनता और सरकार को 4.18 लाख करोड़ की क्षति उठानी पड़ी है। यह अनुमान हड़ताल के कारण प्रतिदिन होने वाले 161 करोड़ के नुकसान की दर से है।
इस साल भी अभी तक कश्मीर में करीब 70 दिन बंद तथा 50 दिन कर्फ्यू की भेंट चढ़ चुके हैं। दो दिन पहले भी कश्मीर में हड़ताल रही थी। इन सबके लिए अलगाववादियों तथा आतंकियों को ही दोषी ठहराया जा सकता है। खासकर हड़ताली चाचा उर्फ कट्टरपंथी अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी, जिनके एक भी आह्वान को आज तक कश्मीर में नकारा नहीं गया है।
 
इन 29 सालों में सबसे अधिक हड़तालों का आह्वान आतंकवाद के चरमोत्कर्ष वाले साल 1991 में हुआ था, जब 207 दिन कश्मीर वादी बंद रही थी। हालांकि इससे एक साल पूर्व भी कश्मीर ने वर्ष 1990 में 198 हड़तालों का जो रिकॉर्ड बनाया था वह आज तक नहीं टूट पाया है।
 
इसी प्रकार सबसे कम दिन हड़ताल वर्ष 2007 में हुई थीं, जब सिर्फ 13 दिन ही हड़तालें हुईं। उसके बाद फिर हड़तालों का क्रम जोर पकड़ने लगा है। वर्ष 2008 में अमरनाथ जमीन आंदोलन को लेकर कश्मीर में 33 दिनों तक हड़ताल रही थी तो पिछले साल इसमें दो दिनों का इजाफा हो गया था, जबकि यह साल भी नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रहा है, क्योंकि अभी तक 40 हड़तालें तथा 8 दिन कर्फ्यू के यह साल अपने नाम कर चुका है।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख