Daily Horoscope
✕

कश्मीर में हिंसा ने रोके पर्यटकों के कदम

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (18:46 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में हिंसा ने फिर से तेजी पकड़ ली है। अप्रैल में भी हिंसा से मुक्ति नहीं मिल पाई है बल्कि अप्रैल की हिंसा ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। पिछले 8 सालों में यह पहला मौका है जब किसी माह में कश्मीर ने 51 मौतें देखी हों। इन चार माह में 120 से अधिक लोगों की मौत भी हुई है। नतीजा सामने है। कश्मीर के हिंसा की ओर बढ़ते कदमों का परिणाम यह है कि इसने टूरिस्टों के कदमों को रोकना शुरू कर दिया है।
 
 
यह सच है कि गोलियों की गूंज के साथ शुरू हुआ अप्रैल महीना गोलियों की गूंज के साथ बीत गया। आतंकी हिंसा और हिंसक प्रदर्शनों में 20 आतंकियों और 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 51 लोग मारे गए। इस दौरान 18 नागरिक भी मारे गए। आठ साल में यह पहला मौका है जब आतंकी हिंसा में किसी एक माह में इतने लोग मारे गए हों।
 
अप्रैल में कचडूरा मुठभेड़ के दौरान अलगाववादियों की ओर से आयोजित बंद से कश्मीर घाटी में पांच दिन जनजीवन लगभग ठप रहा। शोपियां में 13 दिन तक बंद रहा। वादी के अन्य जिला मुख्यालयों और कस्बों में बंद के सिलसिले को गिना जाए तो 30 दिन में से 27 दिन बंद में ही निकल गए।
 
अप्रैल 2018 की पहली सुबह जब सूरज उगा था तो दक्षिण कश्मीर के शोपियां और अनंतनाग में गोलियां गूंज रही थीं। तीन भीषण मुठभेड़ों में 13 आतंकी मारे गए थे। एक अनंतनाग में मरा था, जबकि 12 शोपियां में हुई दो मुठभेड़ों में। इन मुठभेड़ों तीन सैन्यकर्मी भी शहीद हुए। इस दौरान भड़की हिंसा में चार नागरिक भी मारे गए और 150 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।
 
अप्रैल के अंतिम दिन दो आतंकियों के अलावा चार नागरिकों समेत छह लोग मारे गए। सुरक्षाबलों ने पिछले महीने दक्षिण कश्मीर के शोपियां, त्राल, पुलवामा, अनंतनाग व कुलगाम में ही सबसे ज्यादा बार कासो (कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया। करीब एक दर्जन कासो स्थानीय लोगों के प्रतिरोध और पथराव के चलते स्थगित भी हुए।
 
अधिकारियों की मानें तो पुलवामा के त्राल, द्रगड़ अनंतनाग, कचडूरा व दुरगाम शोपियां, खुडवनी-कुलगाम, कंगन-पुलवामा, लाम-त्राल या फिर इससे सटे इलाकों में ही सबसे ज्यादा मुठभेड़ें हुई हैं। पिछले माह मारे गए 20 आतंकियों में कई आतंकी कमांडर भी शामिल थे। नतीजतन कश्मीर में होने वाली मौतों के आंकड़ों ने कश्मीर की अलग ही तस्वीर पेश करनी आरंभ की है।
 
कश्मीर वादी में पिछले चार महीनों में हुई मौतों ने कश्मीर को मौत की वादी बना दिया है जहां प्रतिदिन एक मौत हो रही है। अर्थात 120 दिनों में 120 लोगों की मौत हुई है। इस चिंता में कठुआ बलात्कार और हत्याकांड के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों का तड़का भी लगा है तो गृह मंत्रालय द्वारा जारी हिंसा के ताजा आंकड़े भी भयावह तस्वीर पेश करते हुए लोगों को कश्मीर से दूर रहने को मजबूर करने लगे हैं।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख