dharma sangrah
✕

श्रीनगर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी मारा गया

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (18:40 IST)
श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इसके कुछ ही देर बाद एक आतंकी को मार गिराया गया। अभी ऑपरेशन जारी है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, अब तेज होंगे परमिट और नए परिवहन मार्गों के कार्य

अखिलेश के राम मंदिर जाने पर संतों का विरोध, 7 कड़ी शर्तें रखकर बोले- घुसने नहीं देंगे, पहले कारसेवकों के परिजनों से मांगो माफी

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

अगला लेख