Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में आतंकी ढेर, CRPF का सब इंस्‍पेक्‍टर जख्‍मी

Updated: सोमवार, 28 जून 2021 (18:39 IST)
जम्‍मू। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर में आरंभ हुई एक मुठभेड़ में एक आतंकी को समाचार लिखे जाने तक ढेर कर दिया था। अन्‍य करीब 2 से 3 आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी थी। इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक सब इंस्‍पेक्‍टर गंभीर रूप से जख्‍मी हो गया है, जिसकी दशा नाजुक बताई जा रही है। इस बीच सुरक्षाबलों ने लश्‍करे तैयबा के एक इनामी कमांडर को जिन्‍दा पकड़ लिया है।

श्रीनगर के बाहरी इलाके मल्हूरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक से दो आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। ऑपरेशन को सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है, जिसमें सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है।

सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। इस बीच आतंकी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। नदीम लावेपोरा आतंकी हमले में शामिल था। इस हमले में आतंकियों ने सीआरपीएफ के तीन जवानों की हत्या की थी।

कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने कहा कि नदीम अबरार की गिरफ्तारी सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। वह कई हमलों और हत्याओं में शामिल रहा है। वहीं अवंतीपोरा हमले को लेकर आईजी ने कहा कि इसके पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो विदेशी आतंकियों का हाथ है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख