Daily Horoscope
✕

राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की समस्या पर दिया बड़ा बयान

Updated: शनिवार, 9 सितम्बर 2017 (17:56 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के चार दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे खुले दिमाग के साथ आए हैं और राज्य की समस्याओं का हल तलाशने में सरकार की मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति से मिलने के लिए तैयार हैं।
 
गृह मंत्री के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर कहा गया है कि सिंह प्रधानमंत्री विकास पैकेज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने राजधानी से रवाना होने से पहले एक ट्वीट कर कहा कि मैं खुले दिमाग के साथ वहां जा रहा हूं और जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का हल तलाशने में हमारी मदद करने वाले किसी भी व्यक्ति से मिलने को तैयार हूं। सिंह ने कहा कि वे इस दौरान राज्य में नागरिक समाज के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्री श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचे जहां उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में ठहरने के दौरान गृहमंत्री शीर्ष नागरिक प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों से मुलाकात करने के अलावा राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सिंह का दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में खानबल जाने का भी कार्यक्रम है जहां वे सीआरपीएफ और पुलिस के अधिकारियों से बातचीत करेंगे।
 
दक्षिण कश्मीर पिछले डेढ़ साल से हिंसा से जूझ रहा है और वहां सुरक्षाबलों तथा आतंकवादियों के बीच कई मुठभेड़ हुई है। उन्होंने बताया कि सिंह चार दिवसीय दौरे के दौरान राजौरी जिले के नौशेरा और जम्मू भी जाएंगे। (भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख