dharma sangrah
✕

J&K Elections : रिकॉर्ड 7वीं बार जीतने का प्रयास कर रहे ये 3 उम्मीदवार

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2024 (01:15 IST)
Attempting to win for record 7th time : जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कम से कम 3 उम्मीदवार रिकॉर्ड सातवीं बार जीत की कोशिश कर रहे थे। कई अन्य उम्मीदवार भी हैं जो छठी, पांचवीं या चौथी बार जीत की कोशिश कर रहे हैं। यहां 2014 के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। वर्ष 2019 में तत्कालीन राज्य के पुनर्गठन के बाद भी ये पहले चुनाव हैं।
 
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व वित्त मंत्री अब्दुल रहीम राठेर (80) बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने 1977 से 2014 तक इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। राठेर को 2014 में एकमात्र चुनावी हार मिली थी जब वह पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता गुलाम नबी लोन हंजूरा से हार गए थे।
ALSO READ: J&K Election : CM योगी ने बताया, किसने बनाया जम्मू कश्मीर को आतंकवाद का गोदाम
राठेर के पार्टी सहयोगी और पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर भी सातवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं और वह कभी भी विधानसभा चुनाव नहीं हारे हैं। श्रीनगर के 66 वर्षीय कद्दावर नेता ने अपना पहला विधानसभा चुनाव 25 वर्ष की उम्र में बटमालू सीट से जीता था तथा 1987 के चुनावों में भी उन्होंने इसे बरकरार रखा। सागर 1996 में खानयार सीट से चुनाव जीते और लगातार चार बार विधायक रहे।
 
हकीम मोहम्मद यासीन ने बडगाम जिले के खानसाहिब विधानसभा क्षेत्र से छह बार चुनाव जीते हैं जिनमें से पहला चुनाव उन्होंने 1977 में जीता था। उन्होंने 1996 में चुनाव नहीं लड़ा था। चरार-ए-शरीफ, खानयार और खानसाहिब निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को दूसरे चरण में मतदान हुआ।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर चुनाव का इमोशनल रंग, चुनाव मैदान में अब्‍बा और अम्‍मी, प्रचार में जुटे बच्‍चे
कई अन्य उम्मीदवार भी हैं जो छठी, पांचवीं या चौथी बार जीत की कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा और चुनाव के नतीजे आठ अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख