dharma sangrah

RSS नेता का बड़ा बयान, जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

Updated: बुधवार, 31 जुलाई 2019 (15:19 IST)
भोपाल। जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में सैन्य बलों को भेजे जाने और सूबे में संविधान के अनुच्छेद 35A को हटाने की अटकलों के बीच आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान आया है।
 
भोपाल पहुंचे इंद्रेश कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाने का मन बना लिया है और जल्द ही देश धारा 370 पर मुस्कुराएगा।
 
आरएसएस नेता ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 और 35 A हटाने की वकालत करते हुए कहा कि आज वहां के हालातों ने सिद्ध कर दिया है कि धारा 370 और 35A विकास और बर्बादी का कारण है, यह दोनों एकता और अखंडता नहीं अलगाव और विघटन के कारण बन गए इसलिए आज जम्मू-कश्मीर और देश धारा 370 और 35A से मुक्त हो।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरा देश एक संविधान में चल रहा तो कुछ लोगों का अलग रहना गद्दारी है। अब आवश्यकता इस बात की है कि आज अखंड जम्मू-कश्मीर अंखड भारत के साथ है।
 
मीडिया से बात करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर की 78 हजार वर्गकिलोमीटर पाकिस्तान के कब्जे में और 43 हजार वर्ग किलोमीटर चीन के कब्जे में है और अब इसको पाकिस्तान और चीन से खाली करवाने के लिए आंदोलन चले।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख