suvichar
✕

दिल्ली की ‍जामिया यूनिवर्सिटी में फिर फायरिंग, छात्रों का हंगामा, पुलिस ने कहा- सबूतों के आधार पर करेंगे कार्रवाई

Updated: सोमवार, 3 फ़रवरी 2020 (07:19 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के पास रविवार आधी रात फायरिंग की खबर सामने आ रही है। यह गोली जामिया के गेट नंबर 5 के पास चली है। दिल्ली पुलिस के अनुसार लोगों के बयानों के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। 
 
पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। सबूतों के आधार पर कार्रवाई करेंगे। डीसीपी ने कहा कि घटनास्थल पर खाली कारतूस नहीं मिले हैं। फायरिंग के बाद छात्र देर रात तक हंगामा होता रहा। छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। 
 
खबरों के अनुसार स्कूटी पर आए 2 लोग फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायरिंग करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। फायरिंग के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
 
बताया जा रहा है कि यहां सीएए के खिलाफ छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हो गई।  इससे पहले 30 जनवरी को जामिया के पास सीएए के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी गोली चली थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
 
1 फरवरी को शाहीन बाग के प्रदर्शन में भी एक व्यक्ति ने गोली चलाई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

महात्मा गांधी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न शास्त्री को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जा रहे पीएम नरेंद्र मोदी

भोपाल में गौपालक सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे सौगातें,मध्यप्रदेश में होगा दुग्ध क्रांति का सूत्रपात

CJP का मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन', नसीरुद्दीन शाह और विशाल ददलानी भी हुए शामिल; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

UCC : गुजरात में समान नागरिक संहिता बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी

Weather Today : कई राज्यों में बारिश-आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत पूरे देश का मौसम

अगला लेख