Hanuman Chalisa
✕

CAA : हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को 1 लाख का नकद इनाम

Updated: मंगलवार, 11 फ़रवरी 2020 (10:40 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन के आरोपियों की जानकारी देने वालों को 1 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।
 
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने 1,00,000 लाख रुपए के नकद इनाम की घोषणा की है। यह इनाम न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी हिंसा में वांछित अज्ञात लोगों की सूचना या सुराग देने वालों को मिलेगा। पुरस्कार की मियाद तब तक लागू रहेगी, जब तक कि अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, जो जान-बूझकर गिरफ्तारी से बच रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर को जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नजदीक हुई हिंसा के मामले में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस थाने में 16 दिसंबर को दंगा, आगजनी, अवैध रूप से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
 
आधिकारिक आदेश के मुताबिक आरोपियों के बारे में सूचना मिलने पर उसे तत्काल पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) या पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) को भेजा जा सकता है। आदेश के मुताबिक पुलिस आयुक्त के फैसला लेने का अधिकार सुरक्षित है कि पुरस्कार किसे और कई दावेदार होने पर किस अनुपात में दिया जाए।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख