dharma sangrah
✕

सुषमा स्वराज के रास्ते पर जयशंकर, ट्विटर पर महिला ने मांगी मदद, तुरंत दिखा 'एक्शन'

Updated: रविवार, 2 जून 2019 (08:02 IST)
केंद्रीय कैबिनेट में विदेश मंत्री बने एस जयशंकर भी ट्विटर पर खासे सक्रिय है। वे पूरी तरह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पद चिन्हों पर चल रहे हैं। ऐसा ही नजारा शनिवार को उस समय देखने को मिला जब ट्वीट कर रिंकी नामक महिला ने उनसे मदद मांगी और उन्होंने इस महिला को निराश भी नहीं किया।

एक महिला ने ट्वीट कर विदेश मंत्री जयशंकर और महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से अपील की कि मेरी दो साल की बेटी अमेरिका में है और मैं भारत में हूं। मैं उससे संपर्क नहीं कर पा रही हूं और 6 महीने से कोशिश कर रही हूं, मेरी मदद करें।

इस पर जयशंकर ने तत्काल महिला को जवाब दिया और कहा कि उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। हमारे राजदूत हर्ष वर्द्धन सिंघला ने मामले पर काम शुरू कर दिया है, आप अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास को पूरी जानकारी साझा करें।

जयशंकर ने अपनी इस पोस्ट में अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास और राजदूत सिंघला को भी टैग किया। साथ ही महिला को पूरा आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का निवारण किया जाएगा।
 
उल्लेखनीय है कि जयशंकर विदेश मंत्री बनने के बाद ट्वीट कर कहा था कि सुषमा के पदचिन्हों पर चलना उनके लिए गर्व की बात होगी।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख