suvichar
✕

जब बाबा रामदेव के साथ 8 लाख की बा‍इक पर निकले जग्गी वासुदेव, तोड़े कानून...

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (17:24 IST)
कोयंबटूर। सोशल मीडिया पर वाइरल हुए एक वीडियो में बाबा रामदेव और जग्गी वासुदेव एक ही बाइक पर घूमते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दुकाती ब्रांड की जिस बाइक पर दोनों आध्यात्मिक गुरु घूम रहे हैं उसकी कीमत 8 लाख रुपए हैं। 
 
यह वीडियो सद्गुरु जग्गी वासुदेव के वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में दोनों गुरु एक साथ बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं। दोनों संतों ने बा‍इक राइडिंग का जमकर लुत्फ उठाया और फिर अपने अनुभव को भी पर साझा किया। 
 
क्या बोलो रामदेव : सद्गुरु जग्गी वासुदेव और आचार्य बाल कृष्ण की मौजूदगी में बाबा रामदेव ने बताया, 'गुरु जी ने मुझसे कहा कि दोनों हाथ मत छोड़ना। शुरुआत में जब गाड़ी चली तो मैं पीछे की ओर झुकने लगा इसके बाद मैंने गुरु जी को अपनी टांगों से जकड़ लिया और उनसे चिपका रहा।' बाबा रामदेव ने कहा कि कि जो गुरु को पकड़कर रखता है वह दुनिया में किसी से नहीं हिल सकता।
 
हेलमेट नहीं पहनने पर बवाल : वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यह दोनों बगैर हेलमेट बाइक की सवारी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भले ही इन दोनों के भक्त इस वीडियो को देखकर खुश रहे हो लेकिन कई लोग इनके हेलमेट नहीं पहनने से नाराज भी दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि बाबाओं पर ट्राफिक नियम तोड़ने का मामला बनता है, उन पर जुर्माना बनता है तो कुछ लोग यह सफाई देते नजर आए कि बाइक आश्रम में चल रही थी ना‍ कि हाईवे पर। 

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के लिए मतगणना, पटना में कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर

Jail Break in Tamil Nadu: दौरे का नाटक कर 17 कैदी जेल गार्ड पर हमला कर फरार, पुलिस ने 4 को दबोचा

Cyclone Arnab Alert: 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; स्कूल बंद और ट्रेनें रद्द

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

अगला लेख