Hanuman Chalisa
✕

कैलिफोर्निया के जंगल में भीषण आग, क्षेत्र खाली करने के आदेश

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (17:05 IST)
सांकेतिक फोटो

लेक एल्सिनोर (अमेरिका)। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के जंगलों में लगी भीषण आग आसपास के इलाके की ओर बढ़ रही है, साथ ही आग बुझा रहे अधिकारियों ने क्षेत्र को खाली करने के आदेश दिए हैं। अधिकारी लगभग एक महीने पहले लगी इस भयंकर आग को बुझाने के लिए लगातार जूझ रहे हैं।

इस आग से निकलने वाले धुएं से वहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है, इस वजह से खतरे को देखते हुए उन इलाकों से लोगों को निकालने के आदेश दिए गए गए हैं और स्वास्थ्य चेतावनियां जारी की गईं हैं। जंगल में आग लगने के करीब एक महीने बाद नेशनल वेदर सर्विस ने सैटेलाइट से ली गई आग की विशाल धुएं की तस्वीर जारी करते हुए लोगों को सावधान किया है, जिसमें दिख रहा है कि यह अमेरिका के उत्तरी मैदानी क्षेत्र से पहले पश्चिमी और मध्य कनाडा की तरफ बढ़ रही है।

पास के प्रांत अरीजोना में स्थित ‘कैबाब नेशनल फॉरेस्ट’ ने चेतावनी जारी की कि इस जंगली आग से पूरे पश्चिमी क्षेत्र में धुंध छा गई है। उत्तरी कैलिफोर्निया में स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी जारी की जा रही है, जहां हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो चुकी है, जो बच्चों और वृद्ध लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।

‘मेंडोसिनो कॉम्पलेक्स’ को कैलिफोर्निया के इतिहास की सबसे भीषण आग घोषित किया गया है। आग बुझाने में 14000 से अधिक दमकलकर्मी लगे हुए हैं। (वार्ता) 

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी "घर वापसी", गांधी परिवार से पुरानी नजदीकियां बनेंगी सियासी पुल?

तबाही मचाने आ रहा चक्रवात 'अक्वान'! इस दिन आंध्र प्रदेश से टकराएगा तूफान, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोदी और ट्रंप के बीच मनीला में होगी बातचीत, जानें किन मुद्दों पर रहेगी नजर

अवमानना मामले में दिल्ली हाईकोर्ट की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को कड़ी फटकार, कहा- यह आ‍पको आखिरी मौका

अगला लेख