dharma sangrah
✕

1984 में सिख विरोधी दंगा: टाइटलर का पोलीग्राफ टेस्ट से इनकार

Updated: मंगलवार, 23 मई 2017 (11:40 IST)
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में पॉलीग्राफ टेस्ट कराने से सोमवार को इनकार कर दिया। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) उन्हें तीन बार क्लीन चिट दे चुकी है।
 
आर्म्स डीलर अभिषेक वर्मा की ओर से अदालत को बताया गया कि टाइटलर ठीक नहीं है और उन्होंने कांग्रेस नेता के निजी रूप से पेश होने के लिए कुछ समय देने का अनुरोध किया। साथ ही पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए शर्तों को भी बताने का आग्रह किया गया।
 
तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के एक दिन बाद एक नवंबर 1984 में उत्तरी दिल्ली के गुरुद्वारा पुलबंगश में दंगों में तीन लोग मारे गए थे।
 
सीबीआई ने टाइटलर को क्लीन चिट दी थी लेकिन अदालत ने मामले की आगे की जांच के निर्देश दिए हैं क्योंकि पीड़ितों ने सीबीआई द्वारा दायर की गयी क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती देने वाली एक याचिका दायर की थी। अदालत ने मामले की आगे की जांच के लिए सीबीआई को निर्देश दिया है और कहा है कि वह हर दो महीने में जांच की निगरानी करेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कोई पहलू जांच से न छूट जाए।
 
अदालत के आदेश के अनुसार सीबीआई ने गुरुद्वारे के पास गुरु सिंह, ठाकुर सिंह और गुरुचरन सिंह की हत्या के मामले की फिर से जांच की। सीबीआई ने चार दिसंबर, 2015 को अदालत के आदेश के अनुसार टाइटलर और अभिषेक पर पॉलीग्राफ टेस्ट करने की अनुमति मांगने के लिए एक आवेदन दायर किया है, जिसमें यह उल्लेख किया गया था कि यदि आवश्यक हो तो लाई डिटेक्शन टेस्ट किया जा सकता है।
 
टाइटलर की ओर से अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट शिवाली शर्मा के समक्ष एक हलफनामा दायर किया गया है कि वह पोलीग्राफ टेस्ट नहीं कराना चाहते हैं। सुनवाई के बाद अदालत ने आज अब अभिषेक के वकील को समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई दो जून को होगी। (वार्ता)
Show comments

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

Airtel के नए वॉइस-only रिचार्ज प्लान लॉन्च, ₹185 से शुरू; कॉलिंग और SMS के लिए नहीं मिलेगा डेटा

अगला लेख