suvichar
✕

मुनव्वर हत्याकांड में खुलासा, करीबी दोस्त ने ही कर दिया पूरे परिवार का सफाया

Updated: मंगलवार, 23 मई 2017 (11:00 IST)
दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक कत्ल के मामले की जांच में जुटी पुलिस तब हैरान रह गई जब आरोपी ने खुलासा किया कि उसने एक नहीं बल्कि पूरे परिवार के लोगों की हत्या करवा दी है वह भी सुपारी किलर के जरिए। पुलिस ने बुराड़ी इलाके के एक मकान से देर रात पांच फीट खुदाई करके दो शव बरामद भी कर लिए हैं।
 
बीएसपी नेता चौधरी मुनव्वर हसन समेत उनके परिवार के 6 लोगों का बेरहमी से हत्या के आरोप में बुराड़ी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुनव्वर का सबसे अजीज और भरोसेमंद दोस्त शाहिद उर्फ बंटी ही इस 'सामूहिक हत्याकांड' का मास्टरमाइंड निकला। पूछताछ में बंटी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि उसने मुनव्वर और उसके पूरे परिवार का टुकड़ों में कत्ल किया। उसने तीन दिनों में 6 मर्डर करके पूरे परिवार का सफाया कर दिया।
 
बुराड़ी इलाके में बसपा नेता मुनव्वर हसन की 20 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिस घर में उसकी मौत हुई वह फूल सिंह का था जिस पर मुनव्वर का कब्जा था। पुलिस के मुताबिक मुनव्वर को मारने से पहले बंटी ने उसके फोन पर कई बार मिसकॉल किए और बाद में अपने फोन से पुलिस को बंटी ने कत्ल की जानकारी दी ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। हत्या भाड़े के हत्यारों से कराई। उसने हत्यारों को तीन लाख रुपए दिए। 20 अप्रैल को मुनव्वर की पत्नी सोनिया, बेटी आर्शी और आरजू को मेरठ के पास दौराला में मरवाकर उनके शव जमीन में दफन कर दिए। 21 अप्रैल को मुनव्वर के दोनों बेटों दानिश और आकिब की बुराड़ी में हत्या कराकर उन्हें वहीं एक मकान में दफना दिया।
 
पुलिस के मुताबिक मुनव्वर ने 2014 में बीएसपी के टिकट पर बुराड़ी विधानसभा चुनाव लड़ा था और हार गया था। मुनव्वर का भतीजा नावेद हाल ही में समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। उसने भाजपा नेता हुकुम सिंह की बेटी को हराया। पुलिस के मुताबिक मुनव्वर बाद में अपने दोस्त बंटी के साथ मिलकर बुराड़ी इलाके में लोगों की जमीन और घरों पर कब्जा करने लगा। उसने दर्जनों संपत्तियां हाथिया लीं।
 
मुनव्वर पर 12 आपराधिक केस दर्ज हैं। इसी साल 19 जनवरी को वह रेप के एक मामले में जेल गया था। इसी दौरान 20 अप्रैल को मुनव्वर का परिवार अचानक गायब हो गया। 17 मई को बंटी ने मुनव्वर को उसके परिवार को ढूंढने के लिए जमानत कराई लेकिन यह सब एक ड्रामा था।
 
उत्तरी दिल्ली के डीसीपी जतिन नरवाल के मुताबिक बंटी ने मुनव्वर और उसके परिवार को इसलिए खत्म कर दिया क्योंकि वह मुनव्वर की सारी संपत्तियों पर कब्जा करना चाहता था। पुलिस को बंटी ने बताया कि मुनव्वर के दो बच्चों के शव बुराड़ी के एक घर मे दफनाए गए हैं। पुलिस ने सोमवार देर रात उस घर से दो शव बरामद भी कर लिए।
 
पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दो सुपारी किलर जुल्फिकार और फिरोज को गिरफ्तार किया है इसके अलावा बंटी का एक दोस्त दीपक भी पकड़ा गया है। अभी इस मामले में दो और आरोपियों की तलाश जारी है। अब पुलिस मेरठ से मुनव्वर की पत्नी और दोनों बेटियों के शव बरामद करने की कोशिश कर रही है।
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

अगला लेख