Hanuman Chalisa
✕

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संसद में रचनात्मक बहस और संवाद की आवश्यकता पर दिया जोर

राज्यसभा के सभापति ने सहयोगी विपक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब इस संसद में कोई व्यवधान या रुकावट नहीं बल्कि अधिक बहस, संवाद, चर्चा, विचार-विमर्श होना चाहिए।

Updated: शुक्रवार, 31 जनवरी 2025 (11:29 IST)
Jagdeep Dhankhar News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) ने शुक्रवार को संसद में रचनात्मक बहस और संवाद की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि व्यवधान का दौर समाप्त होना चाहिए और सार्थक चर्चा के लिए रास्ता बनाना चाहिए। उनकी यह टिप्पणी संसद का बजट सत्र शुरू होने से पहले आई है। धनखड़ ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के 33वें स्थापना दिवस पर अपने संबोधन में कहा कि देश को वास्तव में एक ऐसे विपक्ष की जरूरत है, जो रचनात्मक और सहयोगी दोनों हो।
 
राज्यसभा के सभापति ने सहयोगी विपक्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब इस संसद में कोई व्यवधान या रुकावट नहीं बल्कि अधिक बहस, संवाद, चर्चा, विचार-विमर्श होना चाहिए। महिला सशक्तीकरण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने विधानमंडलों में महिलाओं के लिए हालिया आरक्षण की सराहना की और इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।ALSO READ: एक देश एक चुनाव पर संसदीय समिति की पहली बैठक, क्या रहा नतीजा
 
महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण : उपराष्ट्रपति ने कहा कि अब हमारे पास महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण है। उन्होंने कहा कि देश में एक सकारात्मक माहौल बन रहा है जो महिलाओं की आकांक्षाओं का समर्थन करता है। उन्होंने आगाह किया कि बढ़ती आकांक्षाओं के साथ बड़ी चुनौतियां भी आती हैं, जिसके लिए ऊर्जा और सही दिशा की आवश्यकता होती है। उपराष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं के सक्रिय योगदान के बिना भारत की प्रगति अधूरी है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आधी आबादी के योगदान के बिना न तो धरती खुश रह सकती है और न ही राष्ट्र प्रगति कर सकता है। एनसीडब्ल्यू की भूमिका पर धनखड़ ने आयोग से सनसनी फैलाने के बजाय सूचना के प्रसार और रचनात्मक विचार पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया से भी संवेदनशीलता बरतने का आह्वान किया और आगाह किया कि पत्रकारों के लिए सनसनीखेज कहानियां गढ़ना आसान है।ALSO READ: Farmers Protest : किसानों को मिले संसद में धरना देने की अनुमति, BKU के नरेश टिकैत ने की मांग
 
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा : धनखड़ ने बजट प्रस्तुतियों में रिकॉर्ड बनाने और महिला नेताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में भारत की यात्रा को महिलाएं संचालित करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर भारत को विकसित राष्ट्र का दर्जा हासिल करना है, जो वह करके रहेगा, तो इसके इंजन को हमारी महिलाओं, हमारी बालिकाओं द्वारा संचालित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के तेज विकास ने इसे दुनिया का सबसे महत्वाकांक्षी राष्ट्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि जब आप महत्वाकांक्षी होते हैं तो 'ये दिल और मांगता है'।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख