Daily Horoscope
✕

इवांका को भोज देकर मोदी ने तोड़ा प्रोटोकॉल

Updated: गुरुवार, 30 नवंबर 2017 (01:01 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के लिए हैदराबाद में भोज का आयोजन कर प्रोटोकॉल तोड़ा है। 
         
कांग्रेस प्रवक्ता दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा, 'हम सुश्री इवांका ट्रंप की भारत यात्रा का स्वागत करते हैं लेकिन हमें लगता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके लिए हैदराबाद में फलकनुमा प्लेस में भोज का आयोजन कर प्रोटोकॉल का सम्मान नहीं किया। प्रोटोकॉल के अनुसार सुश्री इवांका ट्रंप को दिल्ली में आना चाहिए था और प्रधानमंत्री अपने निवास पर उनके लिए भोज का आयोजन कर सकते थे।'
 
हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल तोड़ने से देश की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा हैदराबाद में भोज आयोजित किए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। 
         
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार इवांका भारत और अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से हैदराबाद में आयोजित वार्षिक वैश्विक उद्यमशिलता सम्मेलन में अमेरिकी शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने इस सम्मेलन का उद्घाटन किया है।      
        
इससे पहले  राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने भी प्रधानमंत्री के इस सम्मेलन में शामिल होने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री तो इस सम्मेलन में भाग ले ही रहे थे। शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को बाहरी व्यक्तियों और संदेहास्पद विदेशी रेटिंग एजेन्सियों से प्रमाण-पत्र की क्या आवश्यकता है। 
 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख