1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ivanka Trump in Hyderabad

हैदराबाद में इवांका ट्रंप, जानिए क्या है उनका कार्यक्रम...

Ivanka Trump
हैदराबाद। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और सलाहकार इवांका ट्रंप दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह हैदराबाद पहुंची। इंवाका वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) के शुभारंभ में हिस्सा लेंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर बाद इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 
 
इवांका जीईएस में शामिल होने के लिए तीन बजे हैदराबाद इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर (एचआईसीसी) जाएंगी तथा वहां पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगी। इवांका प्रधानमंत्री मोदी से भी एक शिष्टाचार भेंट करेंगी।
 
इवांका सम्मेलन में ट्रम्प प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों और उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगी। वह बुधवार को एचआईसीसी के सत्र में हिस्सा लेंगी तथा अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी। 29 नवंबर की रात को वह दुबई के रवाना होंगी। (वार्ता) 
अगला लेख
योगी आदित्यनाथ से बोले आजम खान, आप भी पैगंबर को मानो...