Daily Horoscope
✕

इसरो की योजना, जनवरी 2019 से पहले 10 मिशन करेगी पूरे

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (11:48 IST)
श्रीहरिकोटा/ आंध्र प्रदेश। नया साल शुरू होने से पहले इसरो का व्यस्त कार्यक्रम है और अंतरिक्ष एजेंसी प्रमुख केके सिवन ने बुधवार को कहा कि उनकी योजना जनवरी 2019 से पहले 10 मिशन पूरे करने की है।


उन्होंने कहा कि इन मिशनों के बाद जनवरी में इसरो चंद्रयान-द्वितीय मिशन शुरू करेगा जो जीएसएलवी-एमके3 यान का पहला परिचालन मिशन होगा। जीएसएलवी-एमकेआई3-डी 2 यान के सफल प्रक्षेपण के बाद उन्होंने कहा, हमें जनवरी से पहले 10 मिशन पूरे करने हैं। इस यान के जरिए बुधवार को संचार उपग्रह जीसैट-29 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

उन्होंने कहा, इन मिशनों में छह उपग्रह मिशन हैं जबकि चार प्रक्षेपण यान मिशन हैं। निश्चित तौर पर हमारे सामने बहुत बड़ा कार्य है। उनके अनुसार बुधवार के प्रक्षेपण के बाद भारत के सबसे भारी लांचर ने अपनी विकास उड़ानें पूरी कर ली हैं और वह इसरो के लांचरों के परिचालन समूह में शामिल हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जीएसएटी-29 उपग्रह से भारत के दूरदराज के स्थानों, विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत संचार नेटवर्क में मदद मिलेगी।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख