ramcharitmanas
✕

पीएसएलवी-सी42 का सफल प्रक्षेपण, इसरो ने साथ भेजे 2 ब्रिटिश सैटेलाइट

Updated: सोमवार, 17 सितम्बर 2018 (00:54 IST)
श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को यहां अपने अंतरिक्ष केंद्र से ब्रिटेन के पृथ्वी अवलोकन उपग्रहों नोवाएसएआर और एस1-4 का प्रक्षेपण किया और निर्दिष्ट कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया।
 
 
नोवाएसएआर का इस्तेमाल वन्य मानचित्रण, भू उपयोग और बर्फ की तह की निगरानी, बाढ़ और आपदा निगरानी के लिए किया जाना है। एस 1-4 का उपयोग संसाधनों के सर्वेक्षण, पर्यावरण निगरानी, शहरी प्रबंधन तथा आपदा निगरानी के लिए किया जाएगा।
 
दोनों उपग्रहों को लेकर पीएसएलवी-सी42 अंतरिक्षयान रात 10:08 बजे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लांचपैड से रवाना हुआ। पीएसएलवी ने उपग्रहों को प्रक्षेपण के 17 मिनट 45 सेकंड बाद कक्षा में स्थापित कर दिया।
 
इसरो अध्यक्ष के सीवन ने कहा कि मिशन सफल रहा। उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में 10 उपग्रह मिशन और आठ लांच व्हीकल मिशन का प्रक्षेपण किया जाएगा। सीवन ने कहा कि इसरो का चंद्र मिशन तीन जनवरी, 2019 को प्रक्षेपित किया जाएगा। करीब छह महीने पहले ही इसरो ने आईएनआरएसएस-1आई नौवहन उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया था।
 
सफल प्रक्षेपण पर मोदी ने दी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएसएलवी-सी42 के सफल प्रक्षेपण पर अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई दी और कहा कि यह प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष कारोबार में भारत के महासामर्थ्य को दर्शाता है।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को बधाई। इसरो ने पीएसएलवी सी 42 का सफल प्रक्षेपण किया और ब्रिटेन के दो उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाया। यह प्रतिस्पर्धी अंतरिक्ष कारोबार में भारत के महासामर्थ्य को दर्शाता है।’

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख