dharma sangrah
✕

इसरो ने इसराइल से सीखा सबक, इस वजह से टाला चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

Updated: शुक्रवार, 26 अप्रैल 2019 (08:01 IST)
नई दिल्ली। चांद पर उतरने के इजराइल के प्रयास की विफलता के बाद इसरो ने चंद्रयान-2 मिशन को जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। कहा जा रहा है कि इसराइली प्रक्षेपण यान के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को देखते हुए इसरो ने यह कदम उठाया है। इसी बीच ऐसी खबरें भी आई हैं कि चंद्र मिशन से जुड़े यान को आंशिक क्षति पहुंची है।
 
इसरो के एक अधिकारी ने कहा कि हमने इजराइल का उदाहरण देखा और हम कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। तकनीकी रूप से काफी उन्नत देश होने के बावजूद इजराइल का मिशन असफल रहा। हम अपना मिशन सफल होते हुए देखना चाहते हैं।
 
भारत के चंद्र मिशन का प्रक्षेपण अप्रैल में ही होना था लेकिन इस महीने की शुरुआत में इसराइल के 'बेरेशीत प्रक्षेपण यान' के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इसे टाल दिया गया। यह निजी प्रयास वाला पहला महत्वाकांक्षी मिशन था।
 
अधिकारी ने बताया, 'चांद पर उतरना बहुत ही जटिल मिशन है।' उन्होंने कहा कि अब प्रक्षेपण के लिए उपलब्ध अगली तिथियां मध्य जुलाई में 10 दिन के लिए हैं।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी

अगला लेख