dharma sangrah
✕

ISRO फिर कर रहा इतिहास रचने की तैयारी, जानिए क्‍या है नया प्‍लान...

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2023 (23:29 IST)
ISRO is again preparing to create history : सरकार ने बताया कि इसरो की योजना 2024 में एक एलवीएम3, छह पीएसएलवी और 3 जीएसएलवी उपग्रहों का प्रक्षेपण करने की है। अंतरिक्ष एजेंसी के 'गगनयान कार्यक्रम' के तहत 3 मानव रहित मिशन शुरू करने की भी योजना है।
 
एक प्रश्न के लिखित उत्तर में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने नवीनतम प्रक्षेपक वाहन एसएसएलवी की तीसरी विकास उड़ान पर एक प्रौद्योगिकी प्रदर्शन उपग्रह भी प्रक्षेपित करेगा।
 
उन्होंने राज्यसभा को बताया कि अंतरिक्ष एजेंसी के ‘गगनयान कार्यक्रम’ के तहत दो मानव रहित मिशन शुरू करने की भी योजना है। मंत्री ने कहा कि इसके अतिरिक्त असफलता की स्थिति के तहत गगनयान क्रू एस्केप सिस्टम के लिए एक परीक्षण वाहन का उपयोग करने वाले कई उप-कक्षीय मिशनों की भी योजना बनाई गई है।
 
अंतरिक्ष एजेंसी ने पंखों वाले पुन: प्रयोज्य लॉन्च वाहन के दो स्वायत्त रनवे लैंडिंग प्रयोगों को भी रेखांकित किया है और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) द्वारा एक वाणिज्यिक अनुबंध के तहत खरीदे गए प्रक्षेपक के माध्यम से जीएसएटी 20 संचार उपग्रह को कक्षा में स्थापित किया है।
 
छह पीएसएलवी मिशन में एक अंतरिक्ष विज्ञान उपग्रह, एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह, दो प्रौद्योगिकी प्रदर्शन मिशन और एनएसआईएल द्वारा दो वाणिज्यिक मिशन का प्रक्षेपण किया जाएगा। तीन जीएसएलवी मिशनों में एक मौसम विज्ञान उपग्रह, एक नेविगेशन उपग्रह और एक संयुक्त नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह का प्रक्षेपण करना है, जबकि एलवीएम 3 प्रक्षेपण एनएसआईएल द्वारा एक वाणिज्यिक मिशन है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख