ganesh chaturthi

घर लौट रहे हैं आईएस प्रशिक्षित आतंकी, सरकार चिंतित...

Updated: शुक्रवार, 2 दिसंबर 2016 (08:47 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय की सचिव (पश्चिम) सुजाता मेहता ने कहा कि आईएस से प्रशिक्षण हासिल कर एवं कट्टर बनकर आतंकवादी हमला करने के लिए अपने गृह देशों को लौट रहे युवक एक प्रमुख सुरक्षा चिंता है तथा मध्य एशियाई देशों को इस समस्या से मुकाबले के लिए संयुक्त रूप से कार्य करना चाहिए।
 
सुजाता मेहता ने कहा, 'रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य एशिया से जो आईएस के लिए लड़ने के लिए गए थे उनके वापस अपने गृह देश आने की संभावना है ताकि वे अपने देशों में अपने इस बुरे एजेंडे को आगे बढ़ा सकें। इसके पहले इसके संकेत हैं कि युद्ध से कठोर एवं कट्टर बनकर वापस आए आईएस के लड़ाके आतंकवादी हमलों में शामिल हो रहे हैं, उनका समन्वय कर रहे हैं और हमले कर रहे हैं।
 
सुजाता ने यह भी कहा कि आतंकवादी संगठन की बढ़ोतरी ने मध्य एशिया में आतंकवाद में एक और आयाम जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के देशों के साथ भविष्य के सहयोग के लिए भारत की दृष्टि ‘‘महत्वाकांक्षी होने के साथ ही यथार्थवादी है।
 
उन्होंने कहा कि आज मध्य एशिया कुछ पुरानी एवं कुछ नयी चुनौतियों का सामना कर रहा है। क्षेत्रीय सुरक्षा चिंता का विषय बनी हुई है। पड़ोसी अफगानिस्तान में स्थिति अभी स्थिर होनी बाकी है जो कि तीन मध्य एशियाई देशों के साथ सीमा साझा करता है। (भाषा) 
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख