biodatamaker

सावधान, भारत में फिर मंडरा रहा है ISIS का खतरा, जानिए क्या है विलायाह ऑफ हिन्द

Updated: रविवार, 12 मई 2019 (12:30 IST)
श्रीनगर। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारत में नई शाखा स्थापित करने का दावा किया है। आईएस की ओर से अपनी तरह की यह पहली घोषणा 10 मई को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद की गई है।
 
खूंखार आतंकी समूह आईएस की समाचार एजेंसी 'अमाक' के अनुसार नई शाखा का अरबी नाम विलायाह ऑफ हिन्द (भारतीय प्रांत) रखा गया है। जम्मू-कश्मीर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हालांकि इस दावे को खारिज कर दिया है।
 
इस्लामिक चरमपंथियों पर नजर रखने वाले एसआईटीई इंटेल ग्रुप की निदेशक रीता काट्ज ने कहा कि आईएसआईएस ने अमशिपुरा में भारतीय बलों के साथ झड़पों का दावा करते हुए अपना नया हिन्द प्रांत घोषित किया है।
 
उन्होंने ट्वीट किया कि बेशक एक ऐसे क्षेत्र में एक प्रांत की स्थापना, जहां इसके वास्तविक नियंत्रण जैसा कुछ नहीं है, बेतुका है लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। आईएसआईएस ने शाखा के भौगोलिक नियंत्रण पर विस्तार से जानकारी नहीं दी।
 
समूह द्वारा नई शाखा की घोषणा को पश्चिम एशिया में अपनी जमीन खिसकने के बाद वैश्विक स्तर पर अपने प्रभाव को बरकरार रखने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। इस तरह की रणनीति का जिक्र पिछले दिनों आईएसआईएस प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी ने किया था।
 
आईएस ने मैसेजिंग ऐप 'टेलीग्राम' के जरिए 10 मई को संक्षिप्त बयान में कहा था कि मशीनगनों से लैस इस्लामिक स्टेट के आतंकवादी कश्मीर के शोपियां जिले के अमशिपुरा गांव में भारतीय सुरक्षा बलों के साथ भिड़ गए थे जिसमें उनमें से कई मारे गए या घायल हुए। हालांकि बयान में यह उल्लेख नहीं किया गया कि कथित झड़प कब हुई थी।
 
10 मई की मीडिया की खबरों में कहा गया था कि कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 1 आतंकवादी मारा गया। 

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

अगला लेख