Hanuman Chalisa
✕

क्या है पाकिस्तान का कश्मीर पर हमले का 'नया प्लान'

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (12:22 IST)
भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने एक नया प्लान तैयार किया है। कश्मीर में आतंकवादी हमले के लिए उसने निष्क्रिय हो चुके आतंकवादी संगठनों सहित सभी को एकजुट करके हमला करने का नया प्लान तैयार किया है। उसने एक पुराने आतंकवादी मुश्ताक जरगर और उसके संगठन को फिर से सक्रिय कर दिया है। 
जरगर तमाम आतंकवादी संगठनों को एकजुट करके भारत के कश्मीर में नए सिरे से हमले करने की रणनी‍ति को अंजाम देगा। हथियारों की कमी के चलते स्थानीय आतंकवादियों और कश्मीर में पहले से घुसपैठ करके बैठे आतंकवादियों को पुलिसकर्मियों से हथियार लूटने के आदेश मिले हैं।
 
गौरतलब है कि मुश्ताक जरगर घाटी के सबसे पुराने आतंकियों में एक है। 1992-93 में अल-उमर-मुजाहिदीन संगठन बनाया। 1992 में मुश्ताक अहमद जरगर गिरफ्तार हुआ। गिरफ्तारी के बाद अल-उमर-मुजाहिदीन समाप्त हो गया। जरगर 1999 में कंधार विमान अपहरण कांड में रिहा हुए आतंकी मसूद अजहर का करीबी है। यह श्रीनगर में सबसे ज्यादा सक्रिय था। जरगर का कश्मीरी पंडितों को भगाने में अहम रोल रहा है। 1992-93 में जरगर ने सभी छोटी गाड़ियों को श्रीनगर में बैन किया ताकि सुरक्षाकर्मी श्रीनगर की गलियों में न घुस सकें। यह संगठन करीब 20 साल बाद फिर से सक्रिय हुआ है। 
 
सक्रिय होते ही इसके संगठन ने श्रीनगर के पास जकूरा में रविवार रात सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के काफिले पर आतंकी हमला किया है। हमले में राजस्थान के रहने वाले एक जवान शहीद हो गए जबकि 8 जवान जख्मी हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अल-उमर-मुजाहिदीन ने ली। अल-उमर-मुजाहिदीन संगठन 1992-93  में बना था और इसका मुखिया मुश्ताक जरगर है। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि यह हमला लश्कर ने किया है और जरगर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गलत दावा कर रहा है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख