Hanuman Chalisa
✕

मिस्र में आईएस के खिलाफ सैन्य अभियान में 18 उग्रवादी मारे गए

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (12:07 IST)
काहिरा। सेना ने इस्लामिक स्टेट द्वारा शुक्रवार को किए गए आतंकी हमले का बदला लेने और उत्तरी और मध्य सिनाई से उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए अभियान शुरू किया। इस अभियान में 18 तकफीरी उग्रवादी और 8 पुलिसकर्मियों समेत 11 सुरक्षा अधिकारी मारे जा चुके हैं। शुक्रवार को इस्लामी कट्टरपंथी समूह आईएस के जानलेवा आतंकी हमले में 12 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी।


 
 
मिस्र के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद समीर ने एक बयान में बताया कि सेना ने एक अभियान में रविवार को 18 तकफीरी उग्रवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। यह अभियान उत्तरी और मध्य सिनाई के कई इलाकों में सक्रिय उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए चलाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इसके अलावा अभियान में 3 सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 2 अन्य घायल हो गए हैं। अभियान में वायुसेना ने तकफीरी उग्रवादियों के 16 ठिकाने नष्ट कर दिए, जबकि उत्तरी सिनाई में थलसेना ने उग्रवादियों के अन्य ठिकानों पर गोले दागे।
 
स्थानीय मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से लिखा है कि उत्तरी सिनाई में शेख जायद शहर के अनेक गांवों में सेना द्वारा चलाए गए इस अभियान में 3 अधिकारियों समेत 8 पुलिसकर्मी मारे गए हैं। समीर ने बताया कि हमले में उग्रवादियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले 14 मोटरसाइकलों समेत कई वाहनों को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा भारी मात्रा में बरामद हथियारों को भी नष्ट कर दिया गया है तथा उग्रवादी ठिकानों पर किए गए हवाई हमलों के बाद अभियान को बल मिला है।
 
उल्लेखनीय है कि अशांत उत्तरी सिनाई से उग्रवादियों को खदेड़ने के लिए चलाए गए अब तक के सबसे बड़े और 3 चरणों वाले अभियान ‘मार्टायर्स राइट’ के तहत यह सेना का दूसरा व्यापक अभियान है। (भाषा)
Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख