Daily Horoscope
✕

ट्रंप ने जताई मतदान स्थलों पर धांधली की आशंका

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (11:59 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने इस चुनाव की वैधता पर यह कहते हुए आशंका जताई है कि चुनावों के दौरान मतदान स्थलों पर 'धांधली' हो सकती है। 


 
ट्रंप ने आरोप लगाया कि मीडिया भी उनकी प्रतिद्वंदी और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को जिताने के लिए बेईमानी कर रहा है। उन्होंने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए रविवार को ट्वीट किया कि बेईमान और विकृत मीडिया चुनाव में हिलेरी को बढ़त दिलाने के लिए धांधली कर रहा है। यही नहीं, कई मतदान स्थलों पर भी धांधली होने की आशंका है, जो दुखद है।
 
उन्होंने अपने समर्थकों से मतदान स्थलों पर नजर रखने का आह्वान किया ताकि 'धांधली' रोकी जा सकी। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव में हिलेरी को फायदा पहुचाने के लिए मीडिया उनके अभियान के साथ समन्वय बनाकर ऐसी खबरें पेश कर रहा है, जो पहले कभी खबर नहीं थी।
 
ट्रंप का यह ट्वीट उपराष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक पेंस के उस बयान के बाद आया जिसमें उन्होंने कहा कि 8 नवंबर को होने वाले चुनावों का जो भी नतीजा होगा, रिपब्लिकन पार्टी उसे स्वीकार करेगी। जनमत सर्वेक्षणों में हिलेरी के पीछे चल रहे ट्रंप ने चुनावों में धांधली का आरोप लगाने के बावजूद इससे जुड़ा कोई साक्ष्य मुहैया नहीं कराया। (वार्ता)
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख