biodatamaker

आईएस के टेप में खुलासा, भारत के खिलाफ कर रहा है बड़ी साजिश

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (12:55 IST)
नई दिल्ली। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने भारतमें आतंकी हमले की धमकी दी है। खबरों के मुताबिक 10 मिनट लंबी ऑडियो क्लिप मलयालम भाषा में रिलीज की गई है और उसमें कुंभ मेले और केरल के त्रिसूर पुरम जैसे लोकप्रिय पर्वों में भीड़ पर अमेरिका के लास-वेगास जैसे लोन वुल्‍फ हमले के लिए कहा गया है। इस ओडियो में पुरुष की आवाज में कुरान की कई आयतें पढ़ते हुए भारत में आतंकी हमले की बात कही गई। यह इस क्षेत्र में सक्रिय आईएस के संगठन दौलातुल इस्‍लाम का 50वां ऑडियो क्लिप है। इस क्लिप में लास वेगास शूटिंग का साफ शब्‍दों में जिक्र किया गया, जहां म्‍यूजिक कंसर्ट में कई लोग मारे गए। 
 
गौरतलब है कि अमेरिका के लास वेगास में म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ने ली थी। इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने दावा किया है कि अमेरिका के लास वेगास में गोलीबारी की घटना को उसके एक सिपाही ने अंजाम दिया है जिसने कई महीने पहले इस्लाम स्वीकार कर लिया था। 
 
आईएस की दुष्प्रचार एजेंसी अमाक ने ऑनलाइन बयान में कहा, 'लास वेगास हमले को अंजाम देने वाला इस्लामिक स्टेट का एक सिपाही है और उसने जेहादियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में शामिल देशों से बदला लेने के लिए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हालांकि एफबीआई ने इसकी पुष्टि नहीं की। (एजेंसियां)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

राम मंदिर में नियम हुए सख्त, अब मशीनें करेंगी चढ़ावे की गिनती, वेबसाइट पर दिखेगा रोजाना का हिसाब

अयोध्या राम मंदिर में सुरक्षा में बड़ी सेंध, हैकर ने कंप्यूटर ID हैक कर बनाए फर्जी VVIP दर्शन पास, जांच शुरू

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम

अगला लेख