kalsarpa dosh calculator
✕

क्या एकनाथ शिंदे के साथ है शिवसेना सांसद? कृपाल तुमाने ने दिया बड़ा बयान

Updated: गुरुवार, 23 जून 2022 (11:59 IST)
नागपुर। शिवसेना के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार के संकट में घिरने के बीच पार्टी के सांसद कृपाल तुमाने ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी गुट में शामिल होने संबंधी खबरों को खारिज किया और कहा कि वह शिवसेना के साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस समय धैर्य की जरूरत है।
 
तुमाने ने एक बयान में कहा, 'किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है, न ही मैंने किसी का समर्थन किया है। मैं केवल शिवसेना के साथ हूं। मेरे बारे में कुछ बातें फैलाई जा रही है, जो बिल्कुल गलत हैं। इस समय धैर्य रखने की जरूरत है।'
 
शिवसेना के बागी विधायकों के साथ असम के गुवाहाटी शहर पहुंचे महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री शिंदे ने बुधवार को दावा किया था कि उनके पास कुछ निर्दलीय विधायकों समेत कुल 46 विधायकों का समर्थन है। शिंदे के एक सहयोगी के अनुसार गुरुवार सुबह शिवसेना के तीन और विधायक मुंबई से गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। विधानसभा में फिलहाल शिवसेना के 55 विधायक हैं।
 
हालांकि शिवसेना नेता संजय राउत पार्टी को मजबूत बताते हुए दावा है कि फ्लोर टेस्ट में सच सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही बताएंगे कि विधायक एकनाथ शिंदे के साथ क्यों गए?
 
उल्लेखनीय है कि शिंदे की बगावत से मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ ही शिवसेना पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कहा जा रहा है कि वे आज राज्यपाल को पत्र लिखकर उद्धव सरकार से समर्थन वापस ले सकते हैं। वे पार्टी के चिह्न पर भी दावा कर सकते हैं।
 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

अगला लेख