manglik dosh calculator
✕

सोशल मीडिया पर उठा सवाल, क्या धोनी से बेहतर फिनिशर हैं पीएम मोदी...

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (10:50 IST)
नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर माना जाता है। वे बेहद संयम के साथ लक्ष्य का पीछा करते हैं और टीम को मैच जिताकर ही लौटते हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर किए गए एक ट्वीट में सवाल किया गया है कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धोनी से भी बेहतर फिनिशर हैं?
 
सागर नंदकिशोर बिरारी नामक ट्वीट अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की गई है। इसमें कहा गया है कि 41 साल से वन रैंक वन पेंशन प्रोजेक्ट पूरा नहीं हुआ था, पीएम मोदी ने इसे फिनिश किया। 43 साल से कोल्लम बायपास अधूरा था इसे भी नरेंद्र मोदी ने ही पूरा कराया। बांग्लादेश इनक्लेव प्रोजेक्ट भी 69 सालों बाद मोदी के कार्यकाल में ही पूरा हुआ।
 
इसी तरह वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे भी 14 साल बाद मोदी राज में ही बन पाया। बोगीबील ब्रिज प्रोजेक्ट भी मोदी के राज में ही बना। इसे बनने में 21 साल का समय लग गया।

<

Better finisher than Dhoni? pic.twitter.com/xjA8e8Kl8h

— Saagar Nandkishor Birari (@sbirari) January 16, 2019 >हालांकि राजनीति के मैदान के इस सबसे बड़े खिलाड़ी की तुलना क्रिकेट दिग्गज से करना बेमानी सा लगता है। लेकिन यह तुलना किसी और ने नहीं बल्कि मोदी समर्थक ने ही की है।

उल्लेखनीय है कि धोनी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच को जिताने में बड़ी भूमिका अदा की थी। सोशल मीडिया पर उनकी 2009 और 2019 की तस्वीरें वाइरल हो रही हैं। इनके आधार पर कहा जा रहा है कि वे 2009 में भी सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर थे और 2019 में भी बेस्ट मैच फिनिशर हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख