• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Is Kejriwal suffering from serious illness, demand from SC to extend bail by 7 days
Last Updated : सोमवार, 27 मई 2024 (09:52 IST)

क्या केजरीवाल को है गंभीर बीमारी, SC से जमानत 7 दिन बढ़ाने की मांग?

Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायिर की है। इसमें अरविंद केजरीवाल अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन के लिए बढ़ाने की मांग की है। अरविंद केजरीवाल ने इसके लिए सेहत का हवाला दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने गंभीर बीमारी की आशंका जाहिर की है।
 
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल को शक है कि उन्हें कोई गंभीर बीमारी है। मैक्स के डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। इसलिए उन्हें PET-CT स्कैन और कई टेस्ट करवाने की ज़रूरत है। इसलिए अरविंद केजरीवाल ने जांच करवाने के लिए 7 दिन और मांगे हैं। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला केस में अंतरिम जमानत पर बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में क्या कहा था?
सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में एक अहम टिप्पणी की थी। उसने कहा था कि इस वक्त देश में सबसे अहम चुनाव हो रहे हैं जो कि लोकसभा के हैं। इस राष्ट्रीय महत्व के चुनाव में देश के कुल 97 करोड़ वोटर्स में से करीब 65 से 70 करोड़ वोटर्स अगले 5 साल के लिए देश की सरकार चुनेंगे। देश का आम चुनाव लोकतंत्र को संजीवनी प्रदान करता है. कोर्ट ने ED की इस दलील खारिज कर दी थी और कहा था कि केजरीवाल को बेल देना उन्हें आम जनता की तुलना में ज्यादा विशिष्ट स्थान देगा।

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने से रोक दिया था। शीर्ष अदालत ने अपने आदेश में कहा था कि वह किसी भी फाइल पर बिना दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी के साइन नहीं करेंगे। अपने केस पर अपनी भूमिका को लेकर कोई कमेंट नहीं करेंगे। किसी गवाह से संपर्क नहीं करेंगे। कोर्ट ने 50 हजार का बेल बॉन्ड जमा करने के लिए कहा था। इसके अलावा कहा था कि इस अंतरिम जमानत पर किसी भी तरह की राय नहीं तय की जाए। ये पीएमएलए केस की मेरिट से इतर है।
Edited by Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
पुणे पोर्शे कांड में बड़ा एक्शन, क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े 2 डॉक्टर, क्या है वजह?