sawan somwar

Alzheimer and corona: क्‍या कोरोना की तरह पसर रही भूलने की बीमारी?

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (17:28 IST)
Alzheimer and corona: कोरोना एक संक्रामक बीमारी है। क्‍या भूलने की बीमारी भी ऐसे ही फैल रही है। शायद हां, लेकिन ठीक कोरोना की नहीं, बल्‍कि कुछ दूसरे तरीके से। दरअसल, एक स्टडी में अल्जाइमर बीमारी के बारे में चौंकाने वाली बात सामने आई है।

नेचर जर्नल में एक स्‍टडी प्रकाशित हुई है, इसके अनुसार एक्सीडेंट की वजह से अल्जाइमर बीमारी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है। हालांकि, यह किसी वायरस या बैक्टीरिया की तरह हवा में नहीं फैलता है, बल्कि कुछ ही स्‍थितियों में संक्रमित हो सकता है।

क्‍या है रिसर्च में : इस रिसर्च के मुताबिक 1958 से 1985 के बीच यूके (UK) में कुछ मरीजों को ऑर्गन डोनेट करने वालों की पिट्यूटरी ग्लैंड (Pituitary Gland) से निकाला गया ह्यूमन ग्रोथ हार्मोन (Human Growth Hormone) दिया गया था, वह हार्मोन कंटामिनटेड था, जिसकी वजह से कुछ मरीजों को बाद में अल्जाइमर की बीमारी हो गई थी।

इस स्टडी के यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London) के प्रोफेसर जॉन कॉलिंग (Professor John Colling) ने कहा है कि हम यह नहीं कह रहे हैं कि अल्जाइमर की बीमारी हवा में फैलती है और न तो यह वायरल या बैक्टीरियल इन्फेक्शन की तरह है। यह सिर्फ तब होती है, जब जाने-अनजाने में लोगों को ह्यूमन टिश्यू के साथ वैक्सीन लगाई जाती है, जिसमें ये बीज होते हैं।

हालांकि, यह कंडीशन बहुत कम होती है। जिन मरीजों को दूषित हॉर्मोन दिया गया था, उनके ब्रेन में एमिलॉयड-बीटा (Amyloid beta) नामक प्रोटीन का जमा हो गया, जो अल्जाइमर बीमारी की एक फीचर है।

क्‍या है अल्जाइमर : यह बीमारी डिमेंशिया का सबसे आम कारण है, जो दिमाग में असामान्य तरीके से प्रोटीन जमा होने लगते हैं, जिससे प्लाक (Plaques) और टंगल्स (Tangles) का बनता है। जैसे-जैसे ये बीमारी बढ़ती है, व्यक्ति अपनी याददाश्त खोने लगता है और डेली के कामों में समस्याएं महसूस होती हैं। अल्जाइमर धीरे-धीरे रोज वाली एक्टिविटी को करने की कैपेसिटी में बाधा डालती है। फिलहाल, इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है।Edited By Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

MG Hector Tomahawk PHEV लॉन्च, 1100 KM से ज्यादा की रेंज, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या होती है फ्लैश फ्लड? क्यों पहाड़ों से अचानक आता है बर्बादी का सैलाब और नेपाल प्रलय से भारत क्यों है अलर्ट पर

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल का आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

सभी देखें

Nepal flash flood : नेपाल में तबाही, अपनों की तलाश के बीच सद्गुरु जग्गी वासुदेव की आंखों से छलके आंसू

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

अगला लेख